राजस्थान: बाड़मेर में घर दिखाने के बहाने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार - barmer 7yearold girl raped accused arrested in rajasthan
राजस्थान: बाड़मेर में घर दिखाने के बहाने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार राजस्थान के बाड़मेर में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: बाड़मेर में घर दिखाने के बहाने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
राजस्थान के बाड़मेर में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ...और पढ़ें
HighLights
- बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला।
- पुलिस ने आरोपी मघ सिंह को तुरंत किया गिरफ्तार।
- पीड़िता का मेडिकल परीक्षण, विशेष जांच दल गठित।
डिजिटल, डेस्क, जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर शहर में रविवार शाम एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने घर दिखाने के बहाने बच्ची को फुसलाया और एक सुनसान इलाके में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बाड़मेर शहर के इलाके में रविवार शाम को हुई। मासूम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी पड़ोस का एक युवक वहां आया। उसने किसी अनजान व्यक्ति का नाम लिया और बच्ची से उसका घर दिखाने को कहा।
इसी बहाने वह बच्ची को अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची को एक सुनसान जगह झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
रोते हुए घर पहुंची मासूम
दर्द से तड़पती और रोती हुई बच्ची जब वापस घर पहुंची, तो उसने अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और वे तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही, पुलिस की एक टीम ने क्राइम सीन का मुआयना किया और पूरी जानकारी जुटाने के लिए बच्ची के घर का भी दौरा किया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
इस दर्दनाक घटना के बाद से बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी के खिलाफ अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तेज सिंह के पुत्र संदिग्ध मघ सिंह को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही, पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
खबरें और भी
बाड़मेर के एएसपी नितेश आर्या ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने


