जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी: 2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues Resolve | Green Vihar Street Lights Sanganer Action जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues Resolve | Green Vihar Street Lights Sanganer Action
जयपुर की आज 7 समस्याओं की कहानी:2 का हुआ समाधान, सांगानेर क्षेत्र में पहुंची कचरा गाड़ी, तो ग्रीन विहार में खराब स्ट्रीट लाइट पर एक्शन
- कॉपी लिंक
आज की समस्याओं में जयपुर की सड़क, पानी, रोशनी और सफाई से जुड़े अलग-अलग रंग देखने को मिले। गोपालपुरा बाईपास पर महीनों से पड़ी मिट्टी बारिश में कीचड़ का कारण बन रही है, तो नेहरू नगर में जलभराव से घरों तक पहुंचना मुश्किल है। गोकुलपुरा में पार्क के पास अंधेरे के कारण महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा चिंता बनी हुई है। सांगानेर के गणेश विहार में 26 साल बाद भी सरकारी पानी की लाइन का इंतजार है। हालांकि, 'भास्कर समाधान' पर आई शिकायतों के बाद ग्रीन विहार में स्ट्रीट लाइट और गोवर्धन नगर में कचरा गाड़ी की समस्या का समाधान हुआ है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
वो समस्याएं जिनपर एक्शन हुआ है…
खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पर विभाग का एक्शन दिल्ली-अजमेर बाईपास के ग्रीन विहार के रहने वाले सोहन ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि बार-बार लाइट बंद हो रही थी। वाहन चालकों को काफी समस्या आ रही थी। इस मामले में संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
कचरा गाड़ी न आने की समस्या का समाधान सांगानेर क्षेत्र के टोंक रोड गोवर्धन नगर से अनिल कुमार गुर्जर ने कुछ समय पहले कचरा गाड़ी न आने की समस्या लिखी थी। उन्होंने बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ने समाधान करवा दिया है।
ओम थानवी बने 'स्टार ऑफिसर' जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र के गोवर्धन नगर निवासी अनिल कुमार गुर्जर की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, उन्होंने अपनी समस्या में बताया था कि 20-25 दिनों से कचरा गाड़ी नहीं आने के कारण समस्या हो रही थी। इस पोस्ट पर नगर निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने कार्रवाई की और विभाग को निर्देश देकर समाधान करवाया है।
एक नजर उन समस्याओं पर जिनका समाधान बाकी है…
मिट्टी पड़ी होने के बारिश के समय हो रही कीचड़ जयपुर शहर के गोपालपुरा बाईपास की कृषि विहार कॉलोनी के निवासी नरेंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। नरेंद्र ने लिखा कि राठी नगर के सामने मेन गोपालपुरा बाईपास रोड पर हजारों टन मिट्टी पड़ी हुई है। उनका कहना है कि पिछले छह महीने से मिट्टी पड़ी होने के बारिश के समय कीचड़ होती है।
नेहरू नगर से सामने आई जलभराव की गंभीर समस्या नेहरू नगर के आरपीए रोड के रहने वाले सुरेंद्र वर्मा ने जलभराव की समस्या साझा की है। उन्होंने बताया कि आए दिन बारिश के कारण सड़क का हाल बेहाल हो जाता है। रोड पर हर तरफ पानी भरने से घर में आना-जाना मुश्किल हो जाता है।
सार्वजनिक स्थान पर अंधेरे की समस्या शहर के गोकुलपुरा इलाके से क्षेत्रवासी सिकंदर सिंह ने लिखा कि करधनी पार्क डी-मार्ट के पास रोड लाइट की समस्या है। पार्क होने के कारण आस-पास महिलाओं और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में लाइटों का होना बहुत जरूरी है।
गणेश विहार में अब तक नहीं पहुंची पानी की सरकारी लाइन सांगानेर के प्रताप नगर के रहने वाले आकाश कुशवाहा ने पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गणेश विहार में 26 सालों से रहने के बाद भी सरकारी पानी की लाइन नहीं पहुंची है, जिसके कारण लोगों को हर दिन पानी के लिए समस्या होती है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


