राजस्थान में विशेष नाकाबंदी अभियान: 4,762 वाहनों की सघन जांच, 85 पलटने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई
जयपुर पुलिस के 68 नाकाबंदी पॉइंट्स पर विशेष अभियान चलाकर 4,762 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 1,079 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Police Special Campaign | 4762 Vehicles Checked 85 Drunk Drivers
डीजीपी के विशेष-अभियान के तहत जयपुर की पुलिस का एक्शन:68 पॉइंट पर नाकाबंदी की, 4,762 वाहनों की जांच कर 1,079 के चालान काटे
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर पुलिस ने शहरभर में व्यापक स्तर पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाकर 4,762 वाहनों की जांच की और 1,079 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर शिकंजा कसना, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच तथा यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करना था।
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन एवं विशेष पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के सुपरविजन में 22 जुलाई 2026 को जयपुर पुलिस आयुक्तालय के चारों पुलिस जिलों में 68 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए गए। इस दौरान 2,800 दोपहिया और 1,962 चौपहिया, कुल 4,762 वाहनों की सघन जांच की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सबसे बड़ी कार्रवाई
अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
- 85 चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले।
- 648 चालकों का बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान किया गया।
- 49 चालकों पर बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने की कार्रवाई हुई।
- 8 चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाए गए।
- 41 वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं होने या अस्पष्ट/बिना नंबर प्लेट होने पर कार्रवाई की गई।
- 29 वाहनों से काली फिल्म हटाकर चालान किए गए।
- अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 219 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
जयपुर पुलिस आयुक्त ने बताया कि डीजीपी राजस्थान के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष नाकाबंदी एवं सघन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
- जयपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: एससी-एसटी एक्ट में फंसाने का डर दिखाकर मांग रहा था 50 हजार की घूस, एक सिपाही फरार
- RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व संयोजक पर FIR: शत्रुघ्न बोले- मुझे फंसाने के लिए बनाई फर्जी वॉट्सएप चैट, पद के लिए भी बनाया दबाव
- SI भर्ती का फिजिकल एग्जाम 3 अगस्त से शुरू: 20,798 अभ्यर्थी देंगे टेस्ट, अभ्यर्थी को व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी
- Flipkart पर बिक रहे थे नकली BATA के जूते: 659 जोड़ी फुटवियर जब्त, कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


