होमशिक्षा-करियरजयपुर में 600 बेड का अस्पताल बनाएगा माहेश्वरी समाज, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया शिलान्यास, 3 साल में होगा तैयार
शिक्षा-करियर

जयपुर में 600 बेड का अस्पताल बनाएगा माहेश्वरी समाज, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया शिलान्यास, 3 साल में होगा तैयार

जयपुर में 600 बेड का अस्पताल बनाएगा माहेश्वरी समाज, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया शिलान्यास, 3 साल में होगा तैयार अस्पताल की लागत 700 करोड़ रुपए तक आएगी. इसमें 3 मंजिल बेसमेंट में और 11 मंजिल ऊपर होंगी. Published : August…

ETV Bharat के अनुसार22 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
जयपुर में 600 बेड का अस्पताल बनाएगा माहेश्वरी समाज, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया शिलान्यास, 3 साल में होगा तैयार

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में 600 बेड का अस्पताल बनाएगा माहेश्वरी समाज, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने किया शिलान्यास, 3 साल में होगा तैयार

अस्पताल की लागत 700 करोड़ रुपए तक आएगी. इसमें 3 मंजिल बेसमेंट में और 11 मंजिल ऊपर होंगी.

Published : August 22, 2026 at 5:08 PM IST

जयपुर: माहेश्वरी समाज की ओर से आमजन को सस्ता इलाज उपलब्ध करवाया जाएगा. समाज की ओर से माहेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर तैयार किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास शनिवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया. इस इंस्टीट्यूट की स्थापना मानसरोवर के वंदे मातरम रोड पर गणपतपुरा में की जा रही है. इसके तहत जयपुर में 600 बेड का अत्याधुनिक मेडिकल अस्पताल बनेगा.

22 हजार वर्ग गज में बनेगा प्रकल्प: प्रोजेक्ट के चेयरमैन बजरंग लाल बाहेती ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया. यह पूरा प्रकल्प 22000 वर्ग गज में होगा और 10 लाख वर्ग फीट में निर्माण कार्य होगा. इस मौके पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि माहेश्वरी समाज ने अपनी कर्मठता, उद्यमशीलता और संस्कारों के बल पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अनुकरणीय योगदान दिया है.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह नई पहल उसी गौरवशाली सेवा परंपरा का एक महत्वपूर्ण विस्तार है. बिरला ने कहा,'मुझे विश्वास है कि यह चिकित्सा संस्थान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में भी प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगा.'

लागत करीब 600 से 700 करोड़: अस्पताल की लागत करीब 600 से 700 करोड़ रुपए होगी. अस्पताल 3 साल में बनकर तैयार होगा. इसमें 3 मंजिल बेसमेंट में और 11 मंजिल ऊपर होंगी. प्रथम चरण में 300 बेड और 5 लाख वर्ग फीट पर निर्माण होगा, जिसमें 13 एडवांस ऑपरेशन थिएटर, 2 वर्ल्ड क्लास कैथ लैब, एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर समेत सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ केयर फैसिलिटी होगी. इसके अलावा 2000 वर्ग गज में भगवान महेश का भव्य मंदिर भी बनाया जाएगा. माहेश्वरी समाज, जयपुर लंबे समय से शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा और सामुदायिक सुविधाओं के क्षेत्र में कार्य कर रहा है. समाज की द एजुकेशन कमेटी के अंतर्गत 11 शिक्षण संस्थान संचालित हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें