6 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग: RPS से बने थे IPS, संयुक्त शासन सचिव का आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan RPS To IPS Promotion: 6 Officers Get New Posting List 6 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग:RPS से बने थे IPS, संयुक्त शासन सचिव का आदेश, जानिए किसे कहां मिली…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan RPS To IPS Promotion: 6 Officers Get New Posting List
6 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को मिली पोस्टिंग:RPS से बने थे IPS, संयुक्त शासन सचिव का आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी
- कॉपी लिंक
राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग ने हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए 6 अधिकारियों को पहली पोस्टिंग दे दी है।
कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों का पदस्थापन राज्यहित में तत्काल प्रभाव से किया गया है। आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने राज्यपाल की आज्ञा से जारी किए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
राजेन्द्र सिंह सिसौदिया – पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), राजस्थान, जयपुर
नरपत सिंह – पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (एसएसबी), जोधपुर
राम स्वरूप शर्मा – उप निदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर
राजेन्द्र प्रसाद खोथ – पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (सीबी), राजस्थान, जयपुर
धनपत राज – पुलिस अधीक्षक, R4C, पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर
रेवन्त दान – कमांडेंट, राज्य आपदा प्रतिसाद बल (SDRF), जयपुर
हाल ही में हुए थे IPS में प्रमोट
ये सभी अधिकारी हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल हुए थे। पदोन्नति के बाद अब इन्हें उनकी पहली जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
LPC और सेवा सत्यापन भेजने के निर्देश
कार्मिक विभाग ने सभी संबंधित विभागों एवं नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यमुक्त होने वाले अधिकारियों का लास्ट पे सर्टिफिकेट (LPC) तथा GA-141 प्रपत्र के अनुसार सेवा सत्यापन समय पर विभाग को भेजना सुनिश्चित करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस अलर्ट: पोर्टल सेंधमारी की आशंका में डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल

मुस्लिमों के दबाव के कारण जयपुर के हिन्दुओं ने शुरू किया पलायन, लगाए-“हिंदू पलायन कर रहा है” के पोस्टर

राजस्थान के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किशन सहाय ने सोशल मीडिया के माध्यम से किराये के घर की तलाश की, ऑनलाइन चर्चा छिड़ गई - https:// Indianmasterminds.com


