राजस्थान के 6 RPS अधिकारियों को IPS में पदोन्नति, संघ लोक सेवा आयोग ने तैयार की चयन सूची
राजस्थान के 6 पुलिस अधिकारियों, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह जैतावत, राम स्वरूप शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवंतदान को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने उनकी पदोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। SNG लोक सेवा आयोग की चयन समिति ने इन अधिकारियों की सूची तैयार की थी। यह पदोन्नति 8 IPS पदों के विरुद्ध है, जिनमें से 6 पर हुआ है।

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान के 6 RPS अधिकारियों को मिला IPS का प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
जनवरी 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजस्थान कैडर में वर्तमान में 214 आईपीएस अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें से 25 अधिकारी केंद्र या अन्य संस्थानों में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
राजस्थान पुलिस महकमे के लिए बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य पुलिस सेवा (RPS) के छह वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति द्वारा तैयार की गई चयन सूची को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इन अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी।
जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 1997 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नरपत सिंह जैतावत, राम स्वरूप शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद खोथ, धनपत राज और रेवंतदान को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोट किया गया है। लंबे समय से इन अधिकारियों की पदोन्नति का इंतजार किया जा रहा था, जिस पर अब अंतिम मुहर लग गई है।
8 रिक्त पदों में से 6 पर हुआ प्रमोशन
जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2016 की स्थिति के आधार पर राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के आठ पद रिक्त थे। इन्हीं रिक्तियों के विरुद्ध राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति की बैठक में पात्र अधिकारियों के रिकॉर्ड, सेवा अनुभव और अन्य मानकों के आधार पर चयन सूची तैयार की गई। इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर गृह मंत्रालय ने छह अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी।
हालांकि आठ रिक्त पदों के मुकाबले फिलहाल छह अधिकारियों को ही आईपीएस में पदोन्नति दी गई है। शेष पदों पर आगे की प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाएगा।
राजस्थान में 214 IPS अधिकारी कार्यरत
जनवरी 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजस्थान कैडर में वर्तमान में 214 आईपीएस अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें से 25 अधिकारी केंद्र या अन्य संस्थानों में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। छह नए अधिकारियों के आईपीएस बनने से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि लंबे अनुभव वाले इन अधिकारियों के आईपीएस कैडर में आने से वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।
चार अधिकारी जयपुर में निभा रहे हैं जिम्मेदारी
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में अधिकांश वर्तमान में जयपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात हैं। राजेन्द्र सिंह सिसोदिया राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। राम स्वरूप शर्मा जयपुर मेट्रो में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। राजेन्द्र प्रसाद खोथ आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) जयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं, जबकि धनपत राज राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।
वहीं नरपत सिंह जैतावत वर्तमान में सीआईडी, जोधपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रेवंतदान जैसलमेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
लंबे अनुभव का मिलेगा लाभ
इन सभी अधिकारियों को राज्य पुलिस सेवा में करीब तीन दशक का अनुभव है। कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, खुफिया तंत्र, प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन और विशेष इकाइयों में काम करने का व्यापक अनुभव अब आईपीएस कैडर में भी राज्य पुलिस को मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इन अधिकारियों की प्रशासनिक दक्षता भविष्य में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सहायक होगी।
राजस्थान पुलिस में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति को अधिकारियों के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में माना जाता है। इसके लिए सेवा रिकॉर्ड, गोपनीय आख्या, वरिष्ठता और यूपीएससी चयन समिति की अनुशंसा जैसे कई चरणों से गुजरना पड़ता है।
गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन छह अधिकारियों के भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। अब विभागीय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन्हें आईपीएस कैडर के अनुरूप पदस्थापन और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


