बारिश के कारण सूर्यनगरी और रणकपुर एक्सप्रेस कैंसिल: जोधपुर मंडल की 6 ट्रेनें प्रभावित, जानिए- किसका बदला रूट - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Division Train Services Affected | Suryanagari & Ranakpur Express बारिश के कारण सूर्यनगरी और रणकपुर एक्सप्रेस कैंसिल:जोधपुर मंडल की 6 ट्रेनें प्रभावित, जानिए- किसका बद…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Division Train Services Affected | Suryanagari & Ranakpur Express
बारिश के कारण सूर्यनगरी और रणकपुर एक्सप्रेस कैंसिल:जोधपुर मंडल की 6 ट्रेनें प्रभावित, जानिए- किसका बदला रूट
- कॉपी लिंक
पश्चिम रेलवे के घोलवड़-उमरगाम रेललाइन पर भारी जलभराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से जुड़ी सूर्यनगरी सुपरफास्ट, रणकपुर एक्सप्रेस और बेंगलुरु एक्सप्रेस सहित 6 प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जा रहा है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिम रेलवे के घोलवड़ (महाराष्ट्र) और उमरगाम (गुजरात) रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते प्रभावित ट्रेनों को आंशिक रद्द अथवा बदले मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
ये ट्रेन रहेंगी आंशिक रूप से रद्द
- ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस,जो 22 जुलाई को हनुमानगढ़ से रवाना हुई उसे नवसारी तक ही संचालित किया गया,इस कारण यह ट्रेन नवसारी-दादर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस वजह से ट्रेन संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस 23 जुलाई को दादर के स्थान पर नवसारी से रवाना होगी। इसलिए यह रेलसेवा दादर-नवसारी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 12479,जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस,जो 22 जुलाई को जोधपुर से रवाना हुई थी,अब नडियाद तक ही संचालित की गई इसके चलते नडियाद-बांद्रा टर्मिनस के बीच यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इस कारण वापसी में ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर नडियाद से ही संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा बांद्रा टर्मिनस-नडियाद के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का बदला मार्ग
- ट्रेन संख्या 20693 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान कर सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
- ट्रेन संख्या 22475 हिसार-कोयंबटूर एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई को हिसार से रवाना हुई है,उसे सूरत-जलगांव-इगतपुरी-पनवेल-रोहा मार्ग से संचालित किया जा रहा है।
- मकान की दीवार में फैला करंट: युवक चपेट में आया, बचाने गया व्यक्ति भी चिपका; अधिकारी बोले- रोड लाइट की वजह से करंट फैला
- LIVEजयपुर की 2 ट्रेनें कैंसिल, मकाराना में खान ढही: हनुमानगढ़ में स्कूल बंद, 30 परिवारों को किया शिफ्ट; डूंगरपुर में नदियों में उफान
- जोधपुर में 4 दिन आंधी- बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में 1.75 इंच पानी बरसा, जुलाई में 45 फीसदी कम हुई बरसात
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Jodhpur AIIMS : रेजिडेंट डॉक्टर का आरोप- रैगिंग की शिकायत करने पर तीन बार किया फेल, केंद्रीय मंत्री से न्याय की अपील

मानव मस्तिष्क के रहस्यों को समझने के लिए IIT जोधपुर की दूरगामी शोध

जोजरी-नदी-मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य-सचिव को ठहराया जिम्मेदार: अगली सुनवाई में होंगे पेश, हाई लेवल कमेटी बोली- प्रदूषित पानी से कम हुए वन्यजीव - Jodhpur News


