जयपुर में भाइयों के बीच चली लाठियां: मारपीट में 6 लोग घायल, छत पर रूम बनाने की बात पर हुआ विवाद - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Fight | Brothers Clash Over Room Construction In Bhatt Basti Video जयपुर में भाइयों के बीच चली लाठियां:मारपीट में 6 लोग घायल, छत पर रूम बनाने की बात पर हुआ विवाद - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Fight | Brothers Clash Over Room Construction In Bhatt Basti Video
जयपुर में भाइयों के बीच चली लाठियां:मारपीट में 6 लोग घायल, छत पर रूम बनाने की बात पर हुआ विवाद
- कॉपी लिंक
जयपुर में दो भाइयों के बीच झगड़े में लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है। छत पर रुम बनाने की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर एक-दूसरे से मारपीट भी की गई। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने झगड़े में घायल छह जनों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
हेड कॉन्स्टेबल हरनाथ ने बताया- भट्टाबस्ती के संजय नगर निवासी समीना (42) ने FIR दर्ज करवाई है। बुधवार रात करीब 11 बजे घर की छत पर रुम बनाने को लेकर परिवारिक मीटिंग रखी गई थी। सास के सहमत होने पर जेठ शब्बीर ने विरोध किया।
आरोप है कहासुनी होने पर विवाद बढ़ने पर जेठ शब्बीर ने अपने बेटों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने के साथ दोनों पक्षों में मारपीट होने के बाद मामला शांत हो गया। जाते समय जेठ शब्बीर की ओर से परिवार को खत्म करने की धमकी देकर गया।
हसनपुरा से बुलाए रिश्तेदारों ने किया हमला
रात करीब 12:30 बजे झगड़ा दोबारा शुरू हो गया। आरोप है कि जेठ शब्बीर की ओर से हसनपुरा में रहने वाले रिश्तेदार-परिचितों को हमला करने के लिए बुलाया गया। घर में मौजूद परिवार पर हसनपुरा से आए बदमाशों ने हमला किया। लाठी-डंडे से हमला कर उनके परिवार के छह जनों को घायल कर दिया।
बीच-बचाव के दौरान आस-पड़ोसियों के आने पर हमलावर फरार हो गए। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने घायल छहों जनों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस को दी शिकायत पर FIR दर्ज की गई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को परिवाद दर्ज करवाया गया है।
- चौमूं में अमरनाथ कांवड़ यात्रा की तैयारी बैठक: 16-17 अगस्त को होने वाली यात्रा के लिए जिम्मेदारियां सौंपी
- सांभरलेक थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक: साइबर अपराध, महिला सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश
- जयपुर में नकली दूल्हा-दुल्हन की शाही अंदाज में निकली बारात: सैकड़ों बाराती हुए शामिल, मिस राजस्थान ने रैम्पवॉक किया; मेहमानों को परोसा लजीज राजस्थानी व्यंजन
- चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में 7वीं बार चोरी: कंबल ओढ़कर घुसा चोर-दानपात्र उठाकर ले गया, घटना CCTV में हुई कैद
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने


