6 IAS और 7 RAS अफसरों के ट्रांसफर: निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच छोटा प्रशासनिक फेरबदल; उदयपुर संभागीय आयुक्त का तबादला - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan IAS RAS Transfer List | Udaipur Divisional Commissioner Changed 6 IAS और 7 RAS अफसरों के ट्रांसफर:निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच छोटा प्रशासनिक फेरबदल; उदयपुर संभा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan IAS RAS Transfer List | Udaipur Divisional Commissioner Changed
6 IAS और 7 RAS अफसरों के ट्रांसफर:निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच छोटा प्रशासनिक फेरबदल; उदयपुर संभागीय आयुक्त का तबादला
- कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने निकाय चुनाव की आचाार संहिता के बीच 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। तीन एपीओ आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है। उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का तबादला टीएडी आयुक्त के पद पर किया है। वहीं एपीओ चल रहे खजान सिंह क
एपीओ चल रहे एच. गुईटे को ओएसडी, एचसीएम रीपा जयपुर और अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा के पद पर लगाया है। सोहनलाल का तबादला अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर से कृषि विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया है। दिव्यांश सिंह को ब्यावर एसडीएम से शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव लगाया है।
RAS के भी ट्रांसफर, एक का तबादला रद्द 7 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। 1 आरएएस अधिकारी का तबादला रद्द किया है। सुशील कुमार सैनी का सहायक कलेक्टर सीकर से एसडीओ नोहर के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है।
राजलक्ष्मी गहलोत को एडीएम चित्तौड़गढ़ से एडीएम भू-अवाप्ति चित्तौड़गढ़, जगत राजेश्वर को उपसचिव कृषि विभाग से उपसचिव महिला आयोग जयपुर के पद पर लगाया है। जयपाल सिंह राठौड़ को उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण से एसडीओ ब्यावर में पोस्टिंग दी है।
कार्तिकेय मीणा को डीएसओ कोटा से एसडीओ अकलेरा, पूजा मीणा को भू-अवाप्ति अधिकारी ईआरसीपी प्रोजेक्ट जल संसाधन विभाग अलवर से एसडीओ भवानी मंडी के पद पर लगाया है।
सुनीता यादव-3 को कार्यकारी निदेशक परिवेदना निस्तारण राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी जयपुर से एसडीओ नोहर हनुमानगढ़ और बनवारी लाल बैरवा को एसडीओ अकलेरा से सहायक कलेक्टर भादरा के पद पर पोस्टिंग दी गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखें बदलीं: धनतेरस को नहीं होगी वोटिंग, तीन चरणों के कार्यक्रम में बदलाव, देखें- पूरा शेड्यूल - Jaipur News

Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड - rajasthan set answer key 2026 released and candidates can download from here

राजस्थान: दिवाली से पहले सुधरेंगी मूलभूत सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने दिया 100 दिन का रोडमैप


