होमविकासराजस्थान: 6 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द, जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा
विकास

राजस्थान: 6 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द, जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

राजस्थान: 6 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द, जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा जयपुर-दुबई फ्लाइट SG-5157 को जयपुर से 27 अगस्त की शाम 5:55 बजे दुबई के लिए रवाना होना था। यात्रियों के मुताबिक, उड़ान के लिए वे दोपहर बाद…

Amar Ujala के अनुसार28 अगस्त 2026 को 02:56 am बजे
राजस्थान: 6 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द, जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

सौजन्य से:- Amar Ujala

राजस्थान: 6 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट रद्द, जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

जयपुर-दुबई फ्लाइट SG-5157 को जयपुर से 27 अगस्त की शाम 5:55 बजे दुबई के लिए रवाना होना था। यात्रियों के मुताबिक, उड़ान के लिए वे दोपहर बाद से ही एयरपोर्ट पहुंचकर इंतजार कर रहे थे। करीब छह घंटे इंतजार के बाद उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई फ्लाइट SG-5157 को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट के लिए यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे। इसके बाद फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना मिलने पर यात्रियों ने टर्मिनल-1 पर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट को जयपुर से शाम 5:55 बजे दुबई के लिए रवाना होना था। यात्रियों के मुताबिक, उड़ान के लिए वे दोपहर बाद से ही एयरपोर्ट पहुंचकर इंतजार कर रहे थे। करीब छह घंटे इंतजार के बाद उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई।

यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन की ओर से लंबे समय तक फ्लाइट को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बाद में यात्रियों से कहा गया कि फ्लाइट रद्द हो गई है और उन्हें अन्य विमान से भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

हालांकि, उपलब्ध फ्लाइट-स्टेटस स्रोतों में 28 अगस्त की SG-5157 को लेकर अलग-अलग अपडेट दिखाई दे रहे हैं। एक ट्रैवल स्टेटस स्रोत ने इसे रद्द बताया है, जबकि दूसरे रियल-टाइम अपडेट में फ्लाइट को करीब 1 घंटे 45 मिनट देरी से रात 7:40 बजे रवाना होने का अनुमान दिया गया है।

यह भी पढें- रक्षाबंधन से पहले उजड़ा परिवार: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें