होम›क्राइम›जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
क्राइम

जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया जयपुर के कालवाड़ में छह मंजिला बिल्डिंग की पार्किंग में आग लगने से 15 गाड़ियां जल गईं. Published : August 23, 2026 at 8:45 PM IST…

ETV Bharat के अनुसार23 अगस्त 2026 को 03:54 pm बजे
जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

जयपुर के कालवाड़ में छह मंजिला बिल्डिंग की पार्किंग में आग लगने से 15 गाड़ियां जल गईं.

Published : August 23, 2026 at 8:45 PM IST

जयपुर: शहर के कालवाड़ थाना इलाके में एक छह मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग के कारण पार्किंग में खड़ी 3 कारें और 12 मोटरसाइकिलें समेत 15 गाड़ियां जल गईं. इस दौरान बिल्डिंग में 80 से अधिक लोग फंस गए. सूचना मिलते ही कालवाड़ थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग की इस घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग: कालवाड़ थाना अधिकारी दिलीप सिंह के मुताबिक, छह मंजिला रिहायशी अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर रवाना हुईं. बिल्डिंग के अंदर 80 से ज्यादा लोग फंसे हुए थे. इसी बीच पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगीं. पूरी बिल्डिंग में धुआं फैलने के कारण लोगों का दम घुटने लगा और सांस लेना भी दूभर हो गया. बाहर तक आग की भीषण लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

इसे भी पढ़ें- Burning Bus In Jaipur : चलती लो-फ्लोर बस में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू: दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया, वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली कराया. इस हादसे में 3 कारें और 12 मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका: राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. गाड़ियां जलने से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल पुलिस आग लगने के सटीक कारणों और हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जांच-पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें- अलवर की तेल मिल में लगी भीषण आग, 6 शहरों से बुलाई गईं दमकल की 18 गाड़ियां, 7 घंटे चला रेस्क्यू

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें