होमक्राइमजोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: इस सीजन में अब तक 54 फीसदी कम बरसात हुई, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
क्राइम

जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: इस सीजन में अब तक 54 फीसदी कम बरसात हुई, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Monsoon Weather Update: 54 Percent Rain Deficit, Forecast Aheadजोधपुर मौसम: 4 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, आज छाएंगे हल्के बादल जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट न…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 अगस्त 2026 को 06:32 am बजे
जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं:  इस सीजन में अब तक 54 फीसदी कम बरसात हुई, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Monsoon Weather Update: 54 Percent Rain Deficit, Forecast Aheadजोधपुर मौसम: 4 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, आज छाएंगे हल्के बादल

जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं:इस सीजन में अब तक 54 फीसदी कम बरसात हुई, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने जोधपुर में रविवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी हुई है।

जोधपुर में शनिवार को मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

मानसून सीजन की 54 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 243.6 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 54.4 फीसदी कम है।

4 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 4 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

- जोधपुर में एमडी ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार: कॉलेज गई नाबालिग लापता,टीचर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज; पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें

- 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: पोस्ट होते ही रोड लाइट और पॉवर कट की समस्या सुलझीं, डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव प्रकाश बने 'पब्लिक के स्टार'

- जोधपुर शहर में कल जलापूर्ति रहेगी बंद: 31 अगस्त-1 सितंबर का शेड्यूल भी बदला; इन इलाकों में असर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें