राजस्थान में पिछले साल से 52% कम बारिश; 2 जुलाई से राहत की उम्मीद - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Receives 52% Less Rainfall Than Last Year; Relief Expected From July 2 राजस्थान में पिछले साल से 52% कम बारिश; 2 जुलाई से राहत की उम्मीद - कॉपी लिंक कोटा, उदयपुर, जयप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Receives 52% Less Rainfall Than Last Year; Relief Expected From July 2
राजस्थान में पिछले साल से 52% कम बारिश; 2 जुलाई से राहत की उम्मीद
- कॉपी लिंक
कोटा, उदयपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिन हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन अधिकतम परा 42 से 44 डिग्री तक रहने और उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहन
पिछले 24 घंटे में बारिश
अलवर 41.0
प्रतापगढ़ 23.0
पाली 20.5
उदयपुर 5.0
दौसा 2.5
झुंझुनूं 0.5
बारिश मिमी में
जयपुर | प्रदेश में मानसून की बेरुखी जारी है और अब इसके जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान में प्रवेश के आसार हैं। मानसून की देरी का असर यह है कि प्रदेश में पिछले साल की तुलना में अब तक लगभग आधी बारिश (52%) ही दर्ज हुई है। पिछले वर्ष 18 जून को मानसून ने राजस्थान में दस्तक दे दी थी, जिसके चलते 28 जून तक 109.89 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं इस बार 28 जून तक महज 56.98 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में भी स्थिति इसी तरह की रही। पिछले साल 28 जून तक 169.74 मिमी बारिश हो चुकी थी, जबकि इस बार अब तक 70.96 मिमी बारिश हुई है।
हालांकि, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलीं। अलवर, उदयपुर, दौसा, प्रतापगढ़, पाली और झुंझुनूं में बारिश दर्ज की गई, जबकि जयपुर में तेज धूप रही और अधिकतम पारा 40 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक पारा गंगानगर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों में गुजरात, मप्र, छग, यूपी और उत्तराखंड के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है।
असम में बाढ़, अरुणाचल में बादल फटे, रेड अलर्ट
भास्कर एनालिसिस
जिलेवार बारिश की स्थिति (28 जून तक)
श्रेणी 2024 2025 2026
60% से अधिक 3 33 9
20% से 59% 7 4 6
-19% से 19% 13 3 15
-20% से -59% 14 0 7
-60% से कम 4 1 4
जयपुर में बारिश की स्थिति
क्या 2025 2026
सामान्य बारिश 50.88 मिमी 50.88 मिमी
वास्तविक बारिश 169.74 मिमी 70.96 मिमी
सामान्य से अधिक 233.62% 39.46%
प्रदेश में बारिश की स्थिति (1 जून से 28 जून तक)
क्या 2025 2026
सामान्य बारिश 45.68 मिमी 45.68 मिमी
वास्तविक बारिश 109.89 मिमी 56.98 मिमी
सामान्य से अधिक 140.55% 24.73%
अगले चार दिन का पूर्वानुमान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा - Jodhpur News

उदयपुर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री की संभावना, तापमान में गिरावट - Udaipur News

जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर': वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त - Jaipur News


