अजमेर में मिलावटखोरों पर चला प्रशासन का डंडा, 500 किलो संदिग्ध मिल्क केक और डोडा बर्फी नष्ट
अजमेर में मिलावटखोरों पर चला प्रशासन का डंडा, 500 किलो संदिग्ध मिल्क केक और डोडा बर्फी नष्ट त्योहारी सीजन में अजमेर खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी मिल्क केक और डोडा बर्फी नष्ट कराई. Published : August 28, 2026 at 9:34 AM I…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर में मिलावटखोरों पर चला प्रशासन का डंडा, 500 किलो संदिग्ध मिल्क केक और डोडा बर्फी नष्ट
त्योहारी सीजन में अजमेर खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावटी मिल्क केक और डोडा बर्फी नष्ट कराई.
Published : August 28, 2026 at 9:34 AM IST
अजमेर : त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है. बाजार में मावा और मिठाइयों की भारी मांग का फायदा उठाकर नकली और मिलावटी सामान बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए विभाग की टीम लगातार छापे मार रही है. इसी कड़ी में अजमेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 500 किलो मिलावटी मिल्क केक और डोडा बर्फी जब्त कर उसे नष्ट करवाया गया. टीम बरामद खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर शेष सामग्री को नष्ट करवा दिया. साथ ही दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए हैं.
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा ने बताया कि राजस्थान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के उच्चाधिकारियों और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा के निर्देश पर जिले भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. त्योहारों पर मावे की मिठाइयों में मिलावट का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़ें: मिलावट पर वार: जयपुर में 300 किलो अनहाइजीन पनीर नष्ट, फलोदी में 690 किलो वनस्पति फैट जब्त
इसलिए विशेष अभियान के तहत केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेश शर्मा के साथ अजमेर के आम तालाब में मैसर्स जेएमडी फ़ूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया गया. जहां पर मिल्क केक और डोडा बर्फी का निर्माण किया जा रहा था. पैक किए डब्बे में बैच नंबर, निर्माण तिथि , उपयोग तिथि का अंकन तक नहीं पाया गया. इस कारण मिल्क केक और डोडा बर्फी के एक एक नमूना लेकर शेष 500 किलोग्राम को अजमेर नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट करवाया गया.
शर्मा ने बताया कि इसी तरह दूसरी कार्रवाई में मेसर्स बद्रीनारायण प्राइवेट लिमिटेड हाथी भाटा से मक्खन बडा और सोहन हलवा का नमूना लिया गया है. साथ ही मैसर्स गुरुकृपा फूड्स से घी और मिल्क केक के भी नमूने लिए गए हैं. निरीक्षण में पाई गई कमिया के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस दुकानदारों को दिए जा रहे हैं. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एकत्रित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजा गया है. लैब से रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: कोटा में 560 किलो मिल्क केक सीज, 22 मिठाइयों के नमूने लिए
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


