राजस्थान पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से होंगे पंच और सरपंच के चुनाव, महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण, पढ़ें अपडेट
राजस्थान में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम 3 अक्टूबर को घोषित होगा और इसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी। पंचायती राज चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, जबकि अन्य चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम 3 अक्टूबर को घोषित होगा और इसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी। पंचायती राज चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, जबकि अन्य चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे अधिक महिलाएं मुखिया बनेंगी।
जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर कल शनिवार को तस्वीर साफ होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान पंचायती राज चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। करीब दो महीने तक आचार संहिता लागू रहने की संभावना है। इसके साथ ही तबादलों पर भी रोक लग जाएगी।
बैलेट पेपर से होंगे पंच और सरपंच के चुनाव
सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू है। ऐसे में 50 फीसदी से ज्यादा संस्थाओं में महिलाएं मुखिया बनने जा रही है। इन चुनावों में करीब 1.69 लाख नए जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। 1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। जिला परिषद सदस्य मिलकर 41 जिला प्रमुख, जबकि पंचायत समिति सदस्य 457 प्रधानों का चुनाव करेंगे।
चार चरण में हो सकते हैं चुनाव
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का पूरा नोटिफिकेशन शनिवार को निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाएगा। हालांकि इस चुनाव से जुड़ी जानकारी राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दी गई थी। उसके मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में होंगे। यानी दो महीने पहले जो शेड्यूल राज्य सरकार की ओर से पेश किया गया था। उसी के अनुरूप चुनाव होना तय है।
बीकानेर संभाग के सभी जिलों में महिलाएं होंगी जिला प्रमुख
राजस्थान के कुल 41 जिले हैं। महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षित है। ऐसे में 20 जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख बनने वाली है। महिला आरक्षित जिलों की लॉटरी हाल ही में निकाली जा चुकी है। लॉटरी के मुताबिक बीकानेर संभाग के सभी जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख होंगी। प्रदेश की 457 पंचायत समितियों में 221 प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जयपुर और जोधपुर में 11-11 महिला प्रधान चुनी जाएंगी। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ में प्रधान पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
14,403 ग्राम पंचायतों में हैं कुल 1,30,584 वार्ड
प्रदेश में कुल 14,403 ग्राम पंचायतें हैं जहां सरपंच और उपसरपंच के चुनाव होने हैं। 50 फीसदी आरक्षण के मुताबिक कुल 7200 ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरपंच बनने वाली हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 1 लाख 30 हजार 584 वार्ड हैं जहां पंच चुने जाएंगे। आरक्षण के हिसाब से करीब 65 हजार से ज्यादा महिलाएं वार्ड पंच बनने वाली हैं।
वर्गवार आरक्षण की जानकारी, यहां पढें
सरपंच पदों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए 3058, अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 2,493 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 1,961 पद आरक्षित हैं। वहीं वार्ड पंचों के पदों में 21,962 एससी, 19,117 एसटी और करीब 15 हजार पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर में सरपंच के सभी 1,253 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


