निकाय चुनाव से पहले कटारिया का 5 दिन का उदयपुर दौरा चर्चा में - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Kataria's 5 day Udaipur Tour In The News Before The Civic Elections निकाय चुनाव से पहले कटारिया का 5 दिन का उदयपुर दौरा चर्चा में - कॉपी लिंक नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Kataria's 5 day Udaipur Tour In The News Before The Civic Elections
निकाय चुनाव से पहले कटारिया का 5 दिन का उदयपुर दौरा चर्चा में
- कॉपी लिंक
नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टिकट वितरण की प्रक्रिया के बीच पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया 25 से 30 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। उनके इस 5 दिवसीय दौरे को लेकर शहर की राजनीति और भाजपा में टिकट
भले ही कटारिया रक्षाबंधन पर्व और निजी कार्यक्रमों के सिलसिले में उदयपुर आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसे पूरी तरह नगर निगम चुनाव और टिकट वितरण से जोड़कर देखा जा रहा है। संवैधानिक पद पर होने के कारण वे प्रत्यक्ष रूप से चुनावी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते, मगर मेवाड़ और उदयपुर नगर निगम की राजनीति में उनका पुराना और गहरा प्रभाव रहा है। निगम में अपने समर्थकों की मजबूत दावेदारी तय कराने के लिए कई दावेदार कटारिया से मुलाकात करने और समर्थन जुटाने की जुगत में लग गए हैं।
एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक दावेदारों की रहेगी नजर
कटारिया 25 अगस्त को सुबह 11:25 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बहाने बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्किट हाउस में होने वाली जनसुनवाई में भी आमजन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगने की संभावना है। कटारिया 25 अगस्त की सुबह 11:25 बजे विमान से उदयपुर एयरपोर्ट आगमन और स्थानीय कार्यक्रमों में जाएंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मैडम पार्षद घर पर, पति और ससुर पहुंच गए सदन में, जयपुर नगर निगम की बैठक पर उठे कई सवाल

मोदी के 25 साल का सफरः सीएम भजनलाल ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को किया रवाना, बोले- राजस्थान आगे बढ़ रहा है

Rajasthan Congress to discuss candidates, strategy for panchayat polls


