होमक्राइमअस्थि विसर्जन करने जा रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत, कासगंज में ट्रॉला से टकराई पिकअप - kasganj accident pickup carrying pilgrims from rajasthan to soron collides with trailer 4 killed 22 injured
क्राइम

अस्थि विसर्जन करने जा रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत, कासगंज में ट्रॉला से टकराई पिकअप - kasganj accident pickup carrying pilgrims from rajasthan to soron collides with trailer 4 killed 22 injured

अस्थि विसर्जन करने जा रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत, कासगंज में ट्रॉला से टकराई पिकअप राजस्थान से सोरों गंगा घाट अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार की पिकअप कासगंज में ट्रॉला से टकरा गई। इस ...और पढ़ें HighLights - रा…

Jagran के अनुसार31 अगस्त 2026 को 08:32 am बजे
अस्थि विसर्जन करने जा रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत, कासगंज में ट्रॉला से टकराई पिकअप
 - kasganj accident pickup carrying pilgrims from rajasthan to soron collides with trailer 4 killed 22 injured

सौजन्य से:- Jagran

अस्थि विसर्जन करने जा रहे परिवार के 5 सदस्यों की मौत, कासगंज में ट्रॉला से टकराई पिकअप

राजस्थान से सोरों गंगा घाट अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार की पिकअप कासगंज में ट्रॉला से टकरा गई। इस ...और पढ़ें

HighLights

- राजस्थान का परिवार अस्थियां विसर्जित करने सोरों जा रहा था।

- कासगंज में पिकअप और ट्रॉला की भीषण टक्कर हुई।

- हादसे में पांच लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, कासगंज। सास की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने सोरों जा रहे राजस्थान के परिवार की खुशियां सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। सोमवार तड़के कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के पास राजस्थान से आ रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की मुर्गी के दाने से लदे ट्रॉला से भिड़ंत हो गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। छह गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। 14 घायलों का उपचार जिला अस्पताल कासगंज में चल रहा है।

राजस्थान के जिला करौली के हिंडौन क्षेत्र के रेवाई निवासी तेजराम अपनी सास सुआ देवी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए अपने 26 स्वजन, रिश्तेदारो के साथ पिकअप से सोरों गंगा घाट जा रहे थे। सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे मोहनपुरा के पास उनकी पिकअप की मुर्गी के दाने से भरे ट्रॉला से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में पिकअप सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के छह गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पहले उमेश (26) पुत्र बबलू निवासी ग्राम रेवई, थाना महुआ, जनपद दौसा, राजस्थान, नेहरू (25) पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम नथोली का पुरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली, राजस्थान और प्रेम (52) पत्नी तेजराम निवासी ग्राम नथोली का पूरा, थाना सूरौठ, जनपद करौली की मौत हो गई थी।

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में गंभीर रूप से घायल रीना (35) पत्नी कर्मवीर निवासी ग्राम सलेमपुर कला, जनपद भरतपुर, राजस्थान और अंजलि (33) पत्नी मनीष निवासी ग्राम रेवई, थाना महुआ, जनपद दौसा, राजस्थान को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान अलीगढ़ में दोनों की भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

राजस्थान के हिंडौन से जा रहे थे लोग

वहीं, छह गंभीर घायलों को अलीगढ़ भेजा गया है, जबकि 14 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में ट्राला के रांग साइड आने और पिकअप चालक को झपकी आने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार सोरों में अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था

परिवार जिस उद्देश्य से सोरों गंगा घाट पहुंचकर सास की अस्थियों का विसर्जन करने निकला था। एसपी ओपी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों और घायलों के स्वजन को सूचना दी गई है। वे पहुंच रहे हैं। पिकअप सवार लोग अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें