जयपुर में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश : महिला ने बढ़ाई नजदीकियां, फिर झूठे केस की धमकी देकर मांगी 5 लाख फिरौती
जयपुर में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश : महिला ने बढ़ाई नजदीकियां, फिर झूठे केस की धमकी देकर मांगी 5 लाख फिरौती महिला ने परिवादी को खाटूश्यामजी बुलाया, जहां उसके साथियों ने मारपीट की. Published : August 6, 2026 at 5:09 PM I…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश : महिला ने बढ़ाई नजदीकियां, फिर झूठे केस की धमकी देकर मांगी 5 लाख फिरौती
महिला ने परिवादी को खाटूश्यामजी बुलाया, जहां उसके साथियों ने मारपीट की.
Published : August 6, 2026 at 5:09 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर की सोडाला थाना पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है. आरोपियों ने एक व्यापारी को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगी थी. दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर वसूली का प्रयास किया गया. पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 23 जुलाई को सोडाला थाने में एक मामला दर्ज हुआ, जिसमें परिवादी ने बताया कि एक महिला समेत कुछ लोग दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख की मांग कर रहे हैं. गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने परिवादी को खाटू श्याम जी बुलाया, जहां उसके साथियों ने मारपीट की और 5 लाख न देने पर झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी.
पढ़ें: करौली: अपहरण और हनीट्रैप गैंग का खुलासा, महिला सरगना सहित 4 गिरफ्तार
ऐसे रची गई साजिश : गैंग की महिला ने खरीदारी के बहाने व्यापारी की दुकान पर बार-बार जाकर नजदीकियां बढ़ाईं और उसे खाटू श्याम जी ले गई. पीछे-पीछे गैंग के अन्य सदस्य भी पहुंच गए. एक सदस्य ने उस महिला को अपनी पत्नी बताते हुए व्यापारी का अपहरण कर लिया और फोन से परिजनों से फिरौती की मांग की. पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से सवाई माधोपुर से पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया. आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया.
ये आरोपी हुए गिरफ्तार: पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की. पुलिस की जांच में मामला हनी ट्रैप का होना सामने आया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस डिमांड पर लिया गया. आरोपियों से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश बाई उर्फ अनुष्का मीना उर्फ छोटा, अशोक मीना, रजनेश मीना, राजेंद्र कुमार मीना और मोनू को गिरफ्तार किया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर: SI भर्ती में फर्जी एडमिट कार्ड लेकर फिजिकल टेस्ट देने पहुंचा जेल में बंद स्मैक तस्कर, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर में ब्रिक्स सम्मेलन की दस्तक, दुनियाभर के अर्थशास्त्री जुटे, जानिए पहले दिन क्या हुआ

Rajasthan News: छात्रसंघ चुनाव पर एबीवीपी- पुलिस भिड़ी, उदयपुर में एबीवीपी- एनएसयूआई आमने सामने


