होमक्राइमभारी वर्षा के कारण उत्पन्न संकट और भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षण
क्राइम

भारी वर्षा के कारण उत्पन्न संकट और भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षण

भारी वर्षा के कारण कई राज्यों में बाढ़ और व्यापक विनाश हुआ है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, और बिहार जैसे कई जिलों में पानी भर गया है, जिससे सड़कें डूब गई हैं और लोगों की जान जोखिम में है।

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 08:04 am बजे
भारी वर्षा के कारण उत्पन्न संकट और भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षण

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Gujarat UP Rainfall Flood LIVE Photos Update; MP Bihar Alert | Rajasthan Mumbai Delhi Weather News

LIVEगुजरात में अहमदाबाद-सूरत समेत 5 शहरों में पानी भरा:कई जिलों में बाढ़, बाजार डूबे; यूपी में सड़क पर नाव चली

- कॉपी लिंक

पूरे देश में मानसून की बारिश जारी है। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं।

पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान समेत बिहार के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। औरंगाबाद और बक्सर में गुरुवार को बिजली गिरने से 2-2 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

23 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज…

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का होने का अनुमान है। पूरी खबर पढें…

- कॉपी लिंक

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार (24) को 2 जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट हैं। वहीं, 9 जिलों में ऑरेंज और अन्य में यलो अलर्ट है।

इससे पहले गुरुवार को बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, पाली, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में दोपहर बाद भारी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

25 जुलाई:

मध्यप्रदेश,वेस्ट राजस्थान,पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।

छत्तीसगढ़ और ईस्ट राजस्थान में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

मराठवाड़ा, सेंट्रल महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ईस्ट उत्तरप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

26 जुलाई:

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, सेंट्रल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, अमस, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बारिश का यलो अलर्ट है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार झारखंड और ओडिशा के कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कर्नाटक में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

कर्नाटक, तेलंगाना और कोस्टल आंध्रप्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं।

- कॉपी लिंक

Topics:

- LIVEकॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच बैठक जारी: दीपके बोले- प्रधान इस्तीफा दें; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पेपर लीक जांच की रिपोर्ट मांगी

- पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश: मोदी ने कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, जल्द बिल पास कराएंगे

- प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकैड्स पर चढ़े: गाड़ी की तरह घुमाया, आजादी के नारे लगाए

- भारत से दक्षिण-कोरिया तक 7000KM लंबी बादलों की बेल्ट: गुजरात के उमरगाम में16 घंटे में हुई 43 इंच बारिश, महाराष्ट्र में कई ट्रेनें कैंसिल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें