राजस्थान के कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा, घर के बाहर गली में घूम रही थी मासूम - 5yearold girl bitten by stray dog in kota rajasthan
राजस्थान के कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा, घर के बाहर गली में घूम रही थी मासूम राजस्थान के कोटा में एक पांच वर्षीय बच्ची को घर के बाहर खेलते समय आवारा कुत्ते ने कई जगह से काट लिया। HighLights - कोटा में पांच…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान के कोटा में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा, घर के बाहर गली में घूम रही थी मासूम
राजस्थान के कोटा में एक पांच वर्षीय बच्ची को घर के बाहर खेलते समय आवारा कुत्ते ने कई जगह से काट लिया।
HighLights
- कोटा में पांच वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते का हमला।
- बच्ची को पीठ, हाथ, सिर और नाक पर काटा।
- स्थानीय लोगों और परिवार ने बच्ची को बचाया, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा में पांच वर्षीय एक बच्ची को कुत्ते ने सड़क पर गिराकर कई जगह से नोच लिया। बच्ची अकेले ही घर के बाहर गली में घूम रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया।
कुत्ते ने नोचते हुए बच्ची को सड़क पर गिरा दिया और उसके शरीर में पीठ, हाथ की कलई, सिर, नाक सहित कई जगह पर काट लिया। बच्ची लहूलुहान हो गई। बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
कुछ ही देर में स्वजन भी मौके पर पहुंचे और बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया। बच्ची को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल बच्ची के पिता मोबिन ने कहा कि बेटी को कुत्ते ने शरीर में आधा दर्जन जगह से काटा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा

उकलाना पुलिस ने पकड़ा राजस्थान का चोर: कैंपर गाड़ी से ₹1 लाख चुराए, 80 हजार रुपए बरामद, साइबर सेल की ली मदद - Uklanamandi News

जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान


