जोधपुर में 5 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं: अब तक औसत से 56 प्रतिशत कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी संभव - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Rain Alert: No Rain Expected Till September 5 जोधपुर में 5 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं:अब तक औसत से 56 प्रतिशत कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी संभव - कॉपी लिंक जोधपुर म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Rain Alert: No Rain Expected Till September 5
जोधपुर में 5 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं:अब तक औसत से 56 प्रतिशत कम बरसात, तापमान में बढ़ोतरी संभव
- कॉपी लिंक
जोधपुर में मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 5 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
शहर में अगस्त माह के शुरुआती कुछ दिनों के बाद से ही बारिश नहीं हुई है। तापमान में भी पिछले कुछ दिनों से बढ़ोतरी बनी हुई है।
वहीं, रविवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह बादल छाए और हवा चली जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा।
मानसून सीजन की 56 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 246 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 56.8 फीसदी कम है।
5 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 5 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है: परिसीमन के बाद 160 से घटकर 100 वार्ड, 11 सितंबर को होगी वोटिंग; देखें वार्डो की लिस्ट
- सड़क पर गड्ढों और लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान: टूटी सड़क, कचरा, खराब स्ट्रीट लाइट और सीवर लाइन की समस्याएं आईं सामने
- जोधपुर में कल साढ़े तीन घंटे रहेगी बिजली कटौती: मेंटेनेंस के चलते रहेगा शटडाउन; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट: आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Rajasthan News


