राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश Balotra News: किसान मांगीलाल चोरी होने के डर से जमीन में पांच लाख रुपये दबा कर भूल गए. वहीं सालभर बाद खेत में जुताई के दौरान ये नोटों से…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
Balotra News: किसान मांगीलाल चोरी होने के डर से जमीन में पांच लाख रुपये दबा कर भूल गए. वहीं सालभर बाद खेत में जुताई के दौरान ये नोटों से भरा बैग उनके परिवार को फिर से मिल गया.
राजस्थान के बालोतरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के डर से खेत में पांच लाख रुपये दबाकर रखना एक किसान को भारी पड़ गया. बालोतरा के पचपदरा थाना क्षेत्र के नेवाई गांव निवासी किसान मांगीलाल (50) ने मकान बनाने के लिए जमीन बेचकर मिले पांच लाख रुपये खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए थे.
वहीं करीब एक महीने बाद जब वह पैसे निकालने पहुंचा तो लेकिन जगह भूल गया ऐसे में उसे पैसे नहीं मिले अभी जब उसने अपने खेत में बुआई की तो कल्टीवेटर में आने से नोटों से भरी थैली जमीन से बाहर निकली किसान की पत्नी और बेटा जब खेत की तारबंदी सही करने पहुंचे तो पैसों की थैली दिखाई दी. जब बेटे और मां ने थैली में नोटों के हाल देखे तो होश उड़ गए नमी और दीमक ने नोट को टुकड़ों में काट दिए जिसके बाद किसान पैसे लेकर बैंक पहुंचा तो बैंक ने नोट बदलने से इंकार कर दिया.
ये भी पढ़ें: जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
नमी और दीमक से खराब हुए नोट
मांगीलाल के अनुसार, उसने एक साल पहले गांव में मकान बनाने के लिए अपना प्लॉट बेच दिया था. चोरी के डर से पांच लाख रुपये नकद एक थैली में रखकर खेत में छिपा दिए. चार दिन पहले खेत में बुवाई करवाई गई थी. शुक्रवार सुबह वह पत्नी और बेटे के साथ खेत में तारबंदी सही करने पहुंचा. इसी दौरान उसे खेत में दबाकर रखी गई नोटों की थैली मिली. थैली में रखे 500-500 रुपये के नोट नमी और दीमक के कारण खराब हो चुके थे. कई नोट फट गए थे, जबकि कुछ नोटों पर सीरियल नंबर भी दिखाई दे रहे हैं.
बैंक ने नोट बदलने से किया इनकार
मांगीलाल का कहना है कि वह खराब नोट लेकर पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचा, लेकिन नोटों की स्थिति देखकर बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बदलने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह बालोतरा की मुख्य शाखा भी गया, लेकिन वहां भी उसे निराशा हाथ लगी. बैंक कर्मचारियों ने उसे बताया कि जिन नोटों के सीरियल नंबर स्पष्ट हैं, उनके बदलने की प्रक्रिया के लिए जयपुर जाने की जरूरत पड़ सकती है.
हालांकि, अनपढ़ होने और आर्थिक परेशानी के चलते किसान के लिए जयपुर जाना मुश्किल है. मांगीलाल की पत्नी का कहना है कि यदि पति उन्हें पहले इस बारे में बता देते तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता.
ये भी पढ़ें: जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अवैध बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: नाकाबंदी में दो लोग पकड़े, खनिज विभाग को सौंपे वाहन - Kapasan News

26 साल बाद पकड़ा गया शातिर डकैत, अजमेर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया

सांसद हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से राहत: कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है; सरकार और पुलिस से मांगा जवाब - Jodhpur News


