होम›क्राइम›26 साल बाद पकड़ा गया शातिर डकैत, अजमेर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया
क्राइम

26 साल बाद पकड़ा गया शातिर डकैत, अजमेर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया

26 साल बाद पकड़ा गया शातिर डकैत, अजमेर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया पेट्रोल पंप पर डकैती के मामले में 26 साल से फरार चल रहे डकैत दल्ला बारिया को मध्य प्रदेश के झाबुआ से गिरफ्तार किया गया. Published : October 6,…

ETV Bharat के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
26 साल बाद पकड़ा गया शातिर डकैत, अजमेर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया

सौजन्य से:- ETV Bharat

26 साल बाद पकड़ा गया शातिर डकैत, अजमेर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया

पेट्रोल पंप पर डकैती के मामले में 26 साल से फरार चल रहे डकैत दल्ला बारिया को मध्य प्रदेश के झाबुआ से गिरफ्तार किया गया.

Published : October 6, 2026 at 8:23 PM IST

अजमेर: जिले की मांगलियावास थाना पुलिस ने 26 साल से फरार चल रहे डकैत दल्ला उर्फ रमेश उर्फ दल्ला बारिया को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस डकैत दल्ला को एमपी से अजमेर के मांगलियावास थाने ले आई है. पुलिस को कई वर्षों से इस शातिर डकैत की तलाश थी.

पेट्रोल पंप पर डकैती का है आरोप: डकैत दल्ला पर 2 अप्रैल 2000 की रात को नेशनल हाईवे 8 पर स्थित वैष्णो देवी पेट्रोल पंप पर अपने साथियों के साथ डकैती डालने का आरोप है. आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट की थी और वहाँ से 1 लाख 64 हजार 513 रुपए लूटकर फरार हो गया था. पिछले 26 सालों से पुलिस को उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था.

इसे भी पढ़ें- भीलवाड़ा पुलिस ने 4747 गैंग के सरगना को किया गिरफ्तार, 23 मामले हैं दर्ज

पुलिस मुख्यालय का विशेष अभियान: मांगलियावास थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चला रखा है. इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से इस वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

गांव में नाम बदलकर रह रहा था आरोपी: थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि दल्ला डकैत झाबुआ जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित नेगड़िया इलाके में छिपकर रह रहा था. पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर वहां दबिश देकर उसे दबोचा और स्थानीय ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त करवाई. इस लूट के प्रकरण में दल्ला के अन्य साथी रामसन उर्फ कल्ला, भानिया उर्फ बापू, बाबू उर्फ पाऊ, ओजिनु उर्फ जीनू, धूलिया और नहरिया को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में पुलिस चालान भी पेश किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें- चित्तौड़गढ़: 19 लाख नकदी के साथ पकड़ा आरोपी निकला इनामी बदमाश, बाड़मेर पुलिस को सौंपा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें