जयपुर राजस्थान में 5 सितंबर तक बारिश की स्थिति, जयपुर में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज... तो इन 3 जिलों में अधिक बारिश
जयपुरः प्रदेश मे 5 सितंबर तक बारिश की स्थिति जारी की गई है. मात्र तीन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई. 22 जिलों में सामान्य और 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. जयपुर में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई.…

सौजन्य से:- First India News
जयपुरः प्रदेश मे 5 सितंबर तक बारिश की स्थिति जारी की गई है. मात्र तीन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई. 22 जिलों में सामान्य और 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. जयपुर में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई. भरतपुर, डीग और धौलपुर में सामान्य से अधिक बारिश हुई.
अजमेर, अलवर, बारां, बाड़मेर, ब्यावर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, नागौर, फलौदी, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में सामान्य बारिश हुई. जबकि बालोतरा, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, कोटपूतली-बहरोड़, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई.
जयपुर सहित इन संभाग में बारिश की संभावनाः
मौसम विभाग ने मानसून की ताजा अपडेट जारी की. उत्तर पश्चिम MP व दक्षिणी-पश्चिमी UP के ऊपर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना. मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर व WML से होकर गुजर रही है. आज और कल पूर्वी व पूर्वी-उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी और एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है.
7 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी संभावना:
अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 6 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है और कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. हालांकि, भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है. 8 सितंबर से एक सप्ताह पुनः बारिश का दौर थमने की प्रबल संभावना है
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश: गर्मी से राहत, सुबह से दोपहर तक तेज धूप-उमस का दौर रहा, यलो अलर्ट जारी - Udaipur News

बीसलपुर में तीसरे दिन भी 1 सेंटीमीटर पानी बढ़ा: जलस्तर 314.11 मीटर हुआ, भरने के लिए सवा मीटर बाकी - Tonk News

जयपुर: राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, आज 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के चलते 6 डिग्री तक गिरा तापमान


