उदयपुर के 5 सितारा होटल में 10 दिन ठहरा दिल्ली का परिवार; 5.74 लाख का बिल दिए बिना फुर्र
उदयपुर के 5 सितारा होटल में 10 दिन ठहरा दिल्ली का परिवार; 5.74 लाख का बिल दिए बिना फुर्र होटल प्रबंधन ने जब एजेंसी से संपर्क किया तो कथित तौर पर उसने ऐसी किसी भी व्यवस्था से साफ इनकार कर दिया। यानी होटल के सामने एक तरफ 5…

सौजन्य से:- Hindustan
उदयपुर के 5 सितारा होटल में 10 दिन ठहरा दिल्ली का परिवार; 5.74 लाख का बिल दिए बिना फुर्र
होटल प्रबंधन ने जब एजेंसी से संपर्क किया तो कथित तौर पर उसने ऐसी किसी भी व्यवस्था से साफ इनकार कर दिया। यानी होटल के सामने एक तरफ 5.74 लाख रुपये का बिल था और दूसरी तरफ भुगतान की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं।
उदयपुर के आलीशान द ओबेरॉय उदयविलास होटल में दिल्ली से आया एक परिवार करीब 10 दिन ठहरा। महंगे कमरे, लंच-डिनर और होटल की दूसरी सुविधाओं का जमकर इस्तेमाल किया। लेकिन जब चेकआउट का वक्त आया और होटल ने 5.74 लाख रुपये का बिल थमाया तो कहानी अचानक पलट गई। आरोप है कि परिवार ने बिल चुकाने से इनकार कर दिया और कहा- पैसे ट्रैवल एजेंसी देगी।
होटल ने ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया तो वहां से भी जवाब ने सबको चौंका दिया। एजेंसी ने कथित तौर पर कहा कि उसने होटल का बिल भरने की कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पूरी जानकारी इंडिया टुडे की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है।
12 अगस्त को बुकिंग, 14 अगस्त को पहुंचा परिवार
पुलिस शिकायत के मुताबिक, दिल्ली निवासी अनुराग यादव के नाम से 12 अगस्त को एक ट्रैवल एजेंसी ने ईमेल के जरिए होटल में बुकिंग कराई थी। इसके दो दिन बाद यानी 14 अगस्त को अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उदयपुर पहुंचा।
परिवार ने होटल में 23 अगस्त तक ठहराव किया। इस दौरान होटल की कई सेवाओं का इस्तेमाल किया गया। लंच और डिनर समेत अलग-अलग सुविधाओं का खर्च भी होटल के बिल में जुड़ता गया।
चेकआउट पर बिल देखा तो भुगतान पर फंस गया पेंच
24 अगस्त को परिवार चेकआउट करने पहुंचा तो होटल प्रबंधन ने पूरा हिसाब सामने रख दिया। 10 दिन के ठहरने और अन्य सेवाओं को मिलाकर बिल 5.74 लाख रुपये का था।
यहीं से मामला दिलचस्प हो गया।
आरोप है कि अनुराग यादव ने बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि ट्रैवल एजेंसी होटल का भुगतान करेगी।
होटल प्रबंधन ने जब एजेंसी से संपर्क किया तो कथित तौर पर उसने ऐसी किसी भी व्यवस्था से साफ इनकार कर दिया। यानी होटल के सामने एक तरफ 5.74 लाख रुपये का बिल था और दूसरी तरफ भुगतान की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं।
होटल ने पुलिस को दी शिकायत
इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। द ओबेरॉय उदयविलास के लाइजनिंग मैनेजर रविंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अनुराग यादव दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है।
होटल के बाद अब ट्रैवल एजेंसी की भी जांच
पुलिस इस मामले को सिर्फ बकाया बिल तक सीमित नहीं मान रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को कथित धोखाधड़ी का शक है। यह भी जांच की जा रही है कि होटल की बुकिंग किस तरह हुई, ट्रैवल एजेंसी और अनुराग यादव के बीच क्या बातचीत हुई और क्या दोनों के बीच भुगतान को लेकर पहले से कोई समझौता था।
पुलिस को शक है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि होटल में ठहरने और लाखों की सेवाएं लेने की पूरी योजना ही भुगतान से बचने के इरादे से बनाई गई हो। हालांकि, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।
फिलहाल पुलिस होटल की बुकिंग से जुड़े ईमेल, रिकॉर्ड, बिल और ट्रैवल एजेंसी से हुई बातचीत की जानकारी जुटा रही है। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दिल्ली से उदयपुर घूमने आया यह परिवार महज होटल में ठहरने की कहानी छोड़कर 5.74 लाख रुपये के कथित होटल बिल के विवाद में फंस गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


