राजस्थान की 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 एक्स्ट्रा कोच लगेंगे: त्योहार पर लंबी वेटिंग लिस्ट कम होने से पैसेंजर्स को मिलेगी राहत - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Train Waiting List Relief | Extra Coaches Added During Festival राजस्थान की 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 एक्स्ट्रा कोच लगेंगे:त्योहार पर लंबी वेटिंग लिस्ट कम होने से पैसेंजर…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Train Waiting List Relief | Extra Coaches Added During Festival
राजस्थान की 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 एक्स्ट्रा कोच लगेंगे:त्योहार पर लंबी वेटिंग लिस्ट कम होने से पैसेंजर्स को मिलेगी राहत
जयपुर56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में अलग-अलग कैटेगरी के 135 एक्सट्रा कोच लगाने का फैसला किया गया है। इससे यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इनमें थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं।
अमित सुदर्शन ने बताया- जयपुर से चलने वाली और जयपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं।
आगे पढ़िए कौनसी ट्रेन में कितने कोच बढ़े…
- ट्रेन नंबर 22977/22978, जयपुर-जोधपुर में 1 से 31 अक्टूबर तक 1 फर्स्ट, 1 सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।
- ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर में अजमेर से 1 से 15 अक्टूबर और अमृतसर से 2 से 16 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 19613/19612, अजमेर-अमृतसर में अजमेर से 1 से 15 अक्टूबर और अमृतसर से 2 से 16 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 19625/19626, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस में अजमेर से 4 से 11 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस से 5 से 12 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 20993/20994, जयपुर-उदयपुर सिटी में जयपुर से 1 से 31 अक्टूबर और उदयपुर सिटी से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 जनरल कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 20987/20988, उदयपुर सिटी-असारवा में उदयपुर सिटी से 1 से 31 अक्टूबर और असारवा से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 जनरल कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 14801/14802, जोधपुर-इंदौर में जोधपुर से 1 से 15 अक्टूबर और इंदौर से 4 से 18 अक्टूबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी में इंदौर से 2 से 16 अक्टूबर और भगत की कोठी से 3 से 17 अक्टूबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी में जोधपुर से 1 से 31 अक्टूबर और वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी में जोधपुर से 1 से 31 अक्टूबर और वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी में जोधपुर से 1 से 31 अक्टूबर और वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 22987/22988, अजमेर-आगरा फोर्ट में 1 से 31 अक्टूबर तक 2 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14807/14808, जोधपुर-दादर में जोधपुर से 2 से 30 अक्टूबर और दादर से 3 से 31 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 20483/20484, भगत की कोठी-दादर में भगत की कोठी से 1 से 29 अक्टूबर और दादर से 2 से 30 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 04827/04828, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल में भगत की कोठी से 3 से 31 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस से 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 20485/20486, जैसलमेर-साबरमती में जैसलमेर से 1 से 31 अक्टूबर और साबरमती से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर में साबरमती से 1 से 31 अक्टूबर और जैसलमेर से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 20995/20996, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस में अजमेर से 3 से 31 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस से 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 09627/09628, अजमेर-सोलापुर स्पेशल में अजमेर से 7 से 28 अक्टूबर और सोलापुर से 8 से 29 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 14735/14736, श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस में 1 से 31 अक्टूबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14709/14710, हनुमानगढ़-जयपुर एक्सप्रेस में 1 से 31 अक्टूबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 54751/54752, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में 1 से 31 अक्टूबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिंडा एक्सप्रेस में 1 से 31 अक्टूबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिंडा एक्सप्रेस में 1 से 31 अक्टूबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 54766/54765, बठिंडा-धुरी एक्सप्रेस में 1 से 31 अक्टूबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14711/14712, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक में बीकानेर से 7 से 28 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस से 8 से 29 अक्टूबर तक 1 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल में बीकानेर से 3 से 31 अक्टूबर और साईनगर शिर्डी से 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरुच्चिरापल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 5 से 26 अक्टूबर और तिरुच्चिरापल्ली से 9 से 30 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 20481/20482, भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 7 से 28 अक्टूबर और तिरुच्चिरापल्ली से 10 से 31 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 1 से 15 अक्टूबर और दिल्ली से 2 से 16 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस में दिल्ली से 1 से 15 अक्टूबर और बठिंडा से 2 से 16 अक्टूबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय में बीकानेर से 3 से 31 अक्टूबर और दिल्ली सराय से 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर में 7 से 30 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर में दिल्ली सराय से 7 से 28 अक्टूबर और जोधपुर से 8 से 29 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 19617/19618, मदार-रेवाड़ी में 1 से 31 अक्टूबर तक 5 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 19620/19619, रेवाड़ी-फुलेरा में 1 से 31 अक्टूबर तक 5 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार में 1 से 31 अक्टूबर तक 5 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 59633/59634, रेवाड़ी-रींगस में 1 से 31 अक्टूबर तक 5 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा में 1 से 31 अक्टूबर तक 5 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 59630/59629, फुलेरा-जयपुर में 1 से 31 अक्टूबर तक 5 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14795/14796, भिवानी-कालका में 1 से 31 अक्टूबर तक 3 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी में 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 3 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14725/14726, भिवानी-मथुरा में भिवानी से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर और मथुरा से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 3 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 54794/54793, मथुरा-सवाई माधोपुर में मथुरा से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर और सवाई माधोपुर से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 3 सेकंड जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी में श्रीगंगानगर से 4 से 25 अक्टूबर और पुरी से 7 से 28 अक्टूबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।
- ट्रेन नंबर 14715/14716, हिसार-जयपुर में हिसार से 1 से 31 अक्टूबर और जयपुर से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 14734/14733, जयपुर-बठिंडा में 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
- ट्रेन नंबर 54704/54703, जयपुर-बठिंडा में जयपुर से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर और बठिंडा से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।
.
खबरें और भी हैं...
- दूदू में तारों की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली जली: ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू
- राजस्थान एक्सप्लेनरडोटासरा पर संगीन आरोप, विश्वेंद्र सिंह को नोटिस: 'नसीहत की जरूरत नहीं....' पोस्ट से कांग्रेस में भूचाल, क्या आर-पार के मूड में आलाकमान?
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा: 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन
- जनता बाजार में कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट: समाधान के लिए संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का बयान, कहा-बारिश कम होने से राजस्थान में कई इलाकों में संकट पैदा हो गया, सरकार ने समय रहते प्लान क्यों नहीं बनाया?

जोधपुर-इंदौर ट्रेन 11 अक्टूबर तक नहीं चलेगी: अजमेर-चंदेरिया के बीच डबल लाइन काम के कारण रेलवे का फैसला - Bhilwara News

राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ चढ़ा पारा, अब एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम


