होम›कृषि›जोधपुर-इंदौर ट्रेन 11 अक्टूबर तक नहीं चलेगी: अजमेर-चंदेरिया के बीच डबल लाइन काम के कारण रेलवे का फैसला - Bhilwara News
कृषि

जोधपुर-इंदौर ट्रेन 11 अक्टूबर तक नहीं चलेगी: अजमेर-चंदेरिया के बीच डबल लाइन काम के कारण रेलवे का फैसला - Bhilwara News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bhilwara - Ajmer Chanderiya Rail Block | Jodhpur Indore Train Cancelled Update जोधपुर-इंदौर ट्रेन 11 अक्टूबर तक नहीं चलेगी:अजमेर-चंदेरिया के बीच डबल लाइन काम के कारण रेलवे का फैसला - कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
जोधपुर-इंदौर ट्रेन 11 अक्टूबर तक नहीं चलेगी:  अजमेर-चंदेरिया के बीच डबल लाइन काम के कारण रेलवे का फैसला - Bhilwara News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bhilwara

- Ajmer Chanderiya Rail Block | Jodhpur Indore Train Cancelled Update

जोधपुर-इंदौर ट्रेन 11 अक्टूबर तक नहीं चलेगी:अजमेर-चंदेरिया के बीच डबल लाइन काम के कारण रेलवे का फैसला

- कॉपी लिंक

भीलवाड़ा-अजमेर मंडल में रेल लाइन को डबल करने के कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं, जोधपुर मंडल से संचालित एक अन्य ट्रेन भी कुछ डेट्स पर रद्द रहेगी।

जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झरवासा, बांदनवाड़ा और सिंगवाल स्टेशनों के बीच पेच डबलिंग (रेल लाइन दोहरीकरण) का काम चल रहा है। निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

दोनों साइड की 8 ट्रिप कैंसल रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 4 से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। इस दौरान दोनों ओर में चलने वाली ट्रेन की कुल 8 ट्रिप रद्द रहेंगी।इसके अलावा गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी- काचेगुड़ा एक्सप्रेस भी 4 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को संचालित नहीं होगी।

यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह ट्रेनों के रद्द रहने से जोधपुर और इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करें।

रेलवे ने विशेष रूप से 4 से 11 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी का सामना न करना पड़े।

डबल लाइन के बाद बेहतर होगा रेल संचालन अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण का काम रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार फिर से सुचारू चलेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें