सीएम बोले-राजस्थान में पेपरलीक हुए तब राहुल गांधी कहां थे: अब छात्रों पर कर रहे राजनीति; हमारी सरकार ने 450 आरोपियों को पहुंचाया जेल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - CM Bhajanlal Sharma Statement On Paper Leak | Rahul Gandhi Politics सीएम बोले-राजस्थान में पेपरलीक हुए तब राहुल गांधी कहां थे:अब छात्रों पर कर रहे राजनीति; हमारी सरकार ने 450 आ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- CM Bhajanlal Sharma Statement On Paper Leak | Rahul Gandhi Politics
सीएम बोले-राजस्थान में पेपरलीक हुए तब राहुल गांधी कहां थे:अब छात्रों पर कर रहे राजनीति; हमारी सरकार ने 450 आरोपियों को पहुंचाया जेल
- कॉपी लिंक
पेपर लीक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही थीं, तब राहुल गांधी कहां थे।
प्रदेश में उस समय अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे और राजस्थान का युवा खून के आंसू रो रहा था। तब आपको इन युवाओं के आंसू नहीं दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आज छात्रों के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है, जबकि उनकी सरकार अब तक पेपपलीक से जुड़े 450 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है और दोषियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
450 से ज्यादा पेपरलीक के आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पेपरलीक पर वो लोग बोल रहे है, जिनके समय में पेपर लीक हुए। ऐसे लोग हमसे सवाल करते हैं। एक अंगुली हमारी तरफ करते हैं तो चार अंगुलियां खुद की तरफ उठ रही हैं। हमने तो पेपरलीक करने वाले 450 से ज्यादा आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हैं, लेकिन आज तुम लोग स्टूडेंट्स पर राजनीति कर रहे हो, यह नहीं होना चाहिए।
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में गुरुवार को सीएम भजनलाल शर्मा कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। गुरुवार को संत शिरोमणी गुरू रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर चलने वाले समरसता संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई।
पौने तीन साल में एक भी नहीं हुआ पेपरलीक
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान आगे बढ़ रहा हैं। बात चाहे बिजली-पानी की हो या युवाओं को रोजगार देने की। पिछले पौने तीन सालों में राजस्थान में 350 पेपर हुए, लेकिन एक भी पेपरलीक नहीं हुआ।
इन्हें अपने कर्मों को देखना चाहिए। इस देश ने आपको बहुत कुछ दिया था। लंबे समय तक आपका पंचायत से लेकर संसद तक शासन था। लेकिन तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। आपको जनता ने क्यों नकार दिया, क्या कभी आपने इस पर विचार किया हैं।
आज इनको हर हाल में कुर्सी चाहिए, इसलिए गलत तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी हमेशा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है, तोड़ने की नहीं। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया हैं।
देश के महापुरुषों की जीवनी जन-जन तक पहुंची
इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम हुआ है। अहिल्याबाई होल्कर, भगवान बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित कई महापुरुषों की जयंती और स्मृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।
काशी में संत गुरु रविदास महाराज से जुड़े पवित्र स्थलों का विकास किया गया और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को संरक्षित करने का कार्य किया गया है। मध्यप्रदेश में उनके जीवन से संबंधित शोध केंद्र की स्थापना भी की गई है। बीजेपी की कोशिश है कि संत-महात्माओं के विचार और जीवन दर्शन समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।
20 फरवरी 2027 तक चलेगा अभियान
प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना है।
अभियान का प्रथम चरण 29 जुलाई से शुरू होगा। गुरु पूर्णिमा की संध्या पर दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई से 10 सितंबर तक 'कलश वंदन अभियान' चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत गुरु रविदास महाराज की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यहां से पवित्र कलश प्रदेश की टोलियों को दिया जाएगा। प्रदेश टोली अपने प्रदेश में विभिन्न स्थलों पर होते हुए राजधानी में इसे लेकर जाएगी। इस दौरान प्रदेश के जिलों में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान के माध्यम से संत-महात्माओं एवं समाज के पूजनीय व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी और 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान संचालित होगा, जिसमें छात्रावासों में जाकर युवाओं को गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


