पेपरलीक के मामले में कांग्रेस की पुरानी गलतियों को लेकर भाजपा सरकार का जवाब
उदारीकरण नीतियों के कारण राजस्थान में पेपरलीक की समस्या बढ़ गई है। भाजपा सरकार ने 450 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में पेपरलीक हुए तब राहुल गांधी कहां थे, सीएम भजनलाल ने पूछा सवाल, दिया 450 गिरफ्तारियों का ब्यौरा
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर सीएम भजनलाल शर्मा ने पेपरलीक के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि जब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए पेपरलीक का मुद्दा उठाया।
राहुल गांधी से पूछा सवाल
सीएम भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि जब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही थीं, तब वे कहां थे? उन्होंने कहा, 'अशोक गहलोत सरकार के दौरान जब राजस्थान का युवा खून के आंसू रो रहा था, तब राहुल गांधी को उनकी तकलीफ नजर नहीं आई। आज जो लोग हमसे सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। एक उंगली हम पर उठाने से पहले चार उंगलियां खुद की तरफ उठती हैं।'भाजपा सरकार में 450 से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे
इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में अब तक पेपर लीक से जुड़े 450 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि पिछले पौने तीन वर्षों में प्रदेश में 350 से ज्यादा परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी या लीक के पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


