400 साल पुरानी तोप की तलाश: शिवपुरी और करौली पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन
शिवपुरी जिले के नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी तोप की जांच के लिए शिवपुरी और करौली पुलिस संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- Shivpuri & Karauli Police Joint Search Operation | Stolen Narwar Fort Cannon
नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी, तलाश राजस्थान:शिवपुरी और करौली पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी
- कॉपी लिंक
शिवपुरी जिले के नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप की तलाश अब राजस्थान के करौली जिले तक पहुंच गई है। शिवपुरी और राजस्थान पुलिस संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
आशंका है कि साढ़े तीन टन वजनी यह तोप करौली जिले के जंगलों में छिपाई गई है। इसी इनपुट के आधार पर बुधवार को करौली के गांवड़ा मीणा और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
तलाशी अभियान में शिवपुरी के नरवर थाना पुलिस के साथ करौली जिले के कई थानों का पुलिस बल शामिल है।
पुलिस टीम संदिग्ध स्थानों, जंगलों और हाल ही में हुई खुदाई वाले इलाकों की गहन जांच कर रही है। इसके लिए मेटल डिटेक्टर से लैस विशेष टीम भी लगाई गई है, जो जमीन के भीतर धातु की मौजूदगी का पता लगा रही है।
यह तोप नरवर किले की ओपन कचहरी से 15-16 जुलाई की दरम्यानी रात चोरी हुई थी। यह 16वीं शताब्दी की करीब साढ़े तीन टन वजनी ऐतिहासिक तोप है।
जांच में पता चला है कि चोरों ने पहले भी इसे हटाने की कोशिश की थी। बाद में वे गद्दों, पाइप और अन्य संसाधनों की मदद से तोप को नीचे उतारकर वाहन में लादकर फरार हो गए। घटनास्थल से तोप को घसीटकर ले जाने के निशान भी मिले थे।
नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि मिले इनपुट के आधार पर शिवपुरी पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची है। फिलहाल राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त रूप से तलाशी अभियान जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही ऐतिहासिक तोप बरामद कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


