होमकृषिराजस्थान में कहीं बारिश नहीं हुई, पारा 40 के करीब: अब तक 21 फीसदी कम बरसात, 4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून - Jaipur News
कृषि

राजस्थान में कहीं बारिश नहीं हुई, पारा 40 के करीब: अब तक 21 फीसदी कम बरसात, 4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Monsoon Break Heat Surge In Jaipur Cities राजस्थान में कहीं बारिश नहीं हुई, पारा 40 के करीब:अब तक 21 फीसदी कम बरसात, 4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानस…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 12:32 am बजे
राजस्थान में कहीं बारिश नहीं हुई, पारा 40 के करीब:  अब तक 21 फीसदी कम बरसात, 4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Monsoon Break Heat Surge In Jaipur Cities

राजस्थान में कहीं बारिश नहीं हुई, पारा 40 के करीब:अब तक 21 फीसदी कम बरसात, 4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून आने के बाद शुक्रवार को ऐसा पहला दिन था, जब राज्य में कहीं बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने और धूप रहने से जयपुर, टोंक, अलवर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

वहीं, श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री के करीब रहा। मानसून का ये ब्रेक सितंबर के पहले सप्ताह के आखिरी तक खत्म होने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से राजस्थान में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव, गर्मी बढ़ी: जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के एरिया में शुक्रवार दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। कई जगह तापमान में 1 से 2 डिग्री तक का उतार-चढ़ाव रहा। दिन में सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही

4 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून: मौसम विशेषज्ञों की माने तो सितंबर के पहले सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक वेदर सिस्टम बनने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान 4-5 सितंबर से मानसून फिर से एक्टिव होने की उम्मीद है। वर्तमान में मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ी शिफ्ट होकर अब अमृतसर, देहरादून, लखीमपुर खीरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। ये ट्रफ आगामी दिनों में अपनी नॉर्मल पॉजीशन में आने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर: शुक्रवार दिनभर तेज धूप रही। धूप के कारण गर्मी-उमस का मौसम रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है।

अजमेर: शहर में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार को भी सुबह बादलों की आवाजाही और हवा चलती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलवर: शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही। मौसम साफ होने से दिन में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर आसमान अधिकतर साफ रहा।

कोटा: बारिश नहीं होने से गर्मी व उमस बढ़ गई। शहर में शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकलने से पारा 2 डिग्री चढ़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर नवनेरा बांध पानी की निकासी कम की गई है। अब 4 गेट 12 मीटर खोलकर 52 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

उदयपुर: शुक्रवार को मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ समय हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

जोधपुर: शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए। दोपहर बाद धूप खिली, जिससे उमस बनी। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

सीकर: शुक्रवार को ज्यादातर समय मौसम साफ रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें