होम›क्राइम›राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
क्राइम

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की है…

ABP News के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 12:05 pm बजे
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल

राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की है. राज्य में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे.

राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. राज्य में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे. इसके तहत 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी. इन चुनावों में चार करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

चुनाव के दौरान 2 लाख 72 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

सरकारी तबादलों पर भी रोक रहेगी. मंत्री अपने क्षेत्रों के दौरे के दौरान सरकारी गाड़ी, डाक बंगले और सर्किट हाउस का इस्तेमाल भी नहीं कर सकेंगे. इन चुनावों के जरिए प्रदेश में करीब 1.69 लाख नए पंचायती राज जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे. चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 लाख 72 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश की 41 जिला परिषदों के सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 4 चरणों में एक साथ कराए जाएंगे. इन दोनों पदों के लिए मतदान ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए होगा.

- पहला चरण- 23 अक्टूबर

- दूसरा चरण- 29 अक्टूबर

- तीसरा चरण- 4 नवंबर

- चौथा चरण- 14 नवंबर

जिला परिषद और पंचायत चुनाव के नतीजे 20 नवंबर को होंगे घोषित

सभी चरणों में सतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम से 6 बजे तक किए जाएंगे और जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजे 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही प्रदेश की 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और करीब 1 लाख 30 हजार वार्ड पंचों के चुनाव भी कराए जाएंगे. सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर यानी मतपत्र के जरिए होंगे. सरपंच पद के लिए मतदान और मतगणना एक ही दिन होगी. चार चरणों में 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को सरपंच के लिए वोट डाले जाएंगे और इसी दिन मतगणना भी की जाएगी.

जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी

'निकाय चुनाव की तरह इसमें भी बीजेपी करेगी जीत दर्ज'-डिप्टी CM

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पंचायत चुनावों और जिला परिषद सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसकी दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर रहेगी. इसके बाद 15 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जाएंगे. वहीं पंचायत चुनावों की प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी हो जाएंगी.

इन पंचायती राज चुनावों में महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में होगी. 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत 80 हजार से ज्यादा महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं में चुनी जाएंगी. इनमें करीब 7 हजार 200 महिला सरपंच, 7 हजार 200 महिला उपसरपंच और करीब 65 हजार महिला वार्ड पंच शामिल होंगी. राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का कहना है कि, 'हमें बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे. जिस तरह बीजेपी ने पूरे राज्य में निकाय चुनाव में अच्छे अंतर से जीत दर्ज की थी, उसी तरह हम हर जगह पंचायत चुनाव में भी अच्छे अंतर से जीतेंगे.'

प्रदेश में कुल मतदाताओं में 51.82% पुरुष और 48.18% महिला

प्रदेश में कुल मतदाताओं में 51.82 प्रतिशत पुरुष और 48.18 प्रतिशत महिला मतदाता हैं. जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 18 लाख 99 हजार मतदाता हैं. यहां भी 4 चरणों में मतदान कराया जाएगा. वहीं सबसे कम 4 लाख 36 हजार मतदाता जैसलमेर जिले में हैं. पंचायती राज चुनावों के अगले चरण में प्रदेश की 457 पंचायत समितियों में प्रधान और जिला परिषदों में जिला प्रमुख चुने जाएंगे. इनके चुनाव दिसंबर में कराए जाएंगे.

चुनाव कार्यक्रम सामने आने के साथ ही गांवों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उम्मीदवारों और दावेदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेजी पकड़ेंगी. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे 20 नवंबर को सामने आएंगे. इसके साथ ही यह साफ होगा कि ग्रामीण सियासत में जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है.

बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें