होमक्राइमजोधपुर में 4 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी, रेलवे में पार्सल बुकिंग भी बंद
क्राइम

जोधपुर में 4 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी, रेलवे में पार्सल बुकिंग भी बंद

जोधपुर में 4 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी, रेलवे में पार्सल बुकिंग भी बंद बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने या संचालन करने पर विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. Published : August 11, 2026 at 5:25 PM IST जोधपुर: पु…

ETV Bharat के अनुसार11 अगस्त 2026 को 12:16 pm बजे
जोधपुर में 4 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी, रेलवे में पार्सल बुकिंग भी बंद

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर में 4 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रहेगी पाबंदी, रेलवे में पार्सल बुकिंग भी बंद

बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने या संचालन करने पर विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Published : August 11, 2026 at 5:25 PM IST

जोधपुर: पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी की है. आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति के आयुक्तालय के सम्पूर्ण क्षेत्र में ड्रोन एवं किसी प्रकार के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का संचालन नहीं करेगा. इसके लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी.

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया ने बताया कि इस आदेश की अवहेलना या उल्लघंन करने वाले व्यक्ति या संचालन करने वाले व्यक्तियों पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश 13 अगस्त से लागू होकर 16 अगस्त तक या इससे पूर्व निरस्त किये जाने पर उस दिनांक तक प्रभावशील रहेगा.

पढ़ें: सरकारी ड्रोन के अलावा कोई ड्रोन नजर आया तो गोली से उड़ाने का आदेश

दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग भी बंद: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के पांच प्रमुख स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक लगा दी है. उत्तर रेलवे के निर्देश पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी संबंधित मंडलों को इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर इस अवधि में लीज पर संचालित एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी सहित सभी प्रकार के आवक-जावक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध रहेगा. इस अवधि में यात्रियों को केवल यात्री कोच में निजी सामान ले जाने की अनुमति होगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें