होमकृषिजयपुर में बदला मौसम, हवा के साथ तेज बारिश: बीसलपुर में 4 सेंटीमीटर पानी आया; कोटा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट खोले - Jaipur News
कृषि

जयपुर में बदला मौसम, हवा के साथ तेज बारिश: बीसलपुर में 4 सेंटीमीटर पानी आया; कोटा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट खोले - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Ganganagar Heatwave & Kota Bharatpur Rain LIVEजयपुर में बदला मौसम, हवा के साथ तेज बारिश:बीसलपुर में 4 सेंटीमीटर पानी आया; कोटा में नोनेरा-ऐबरा बांध के…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 अगस्त 2026 को 11:22 am बजे
जयपुर में बदला मौसम, हवा के साथ तेज बारिश:  बीसलपुर में 4 सेंटीमीटर पानी आया; कोटा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट खोले - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Ganganagar Heatwave & Kota Bharatpur Rain

LIVEजयपुर में बदला मौसम, हवा के साथ तेज बारिश:बीसलपुर में 4 सेंटीमीटर पानी आया; कोटा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट खोले

- कॉपी लिंक

राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर बाद हवा के साथ 1 घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया। कोटा के इटावा में नोनेरा-ऐबरा बांध के 3 गेट 5 मीटर तक खोल दिए गए हैं। इनसे 32 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जयपुर की लाइफलाइन बीसलपुर डैम का वर्

इससे पहले राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई। बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक के एरिया में 3 इंच तक पानी बरसा, जिससे यहां तालाब, बांध, एनिकट छलक गए।

धौलपुर में नदी में एक युवक बह गया। इधर पश्चिमी जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू में गर्मी-उमस बढ़ गई है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में पिछले दो साल में अगस्त का सर्वाधिक तापमान रहा।

वहीं, मानसून कमजोर से प्रदेश के बांधों में पानी कम हो रहा है। अगस्त के अंत में भी अब तक प्रदेश के 205 बांध खाली हैं।

पहले देखिए- मौसम की 3 फोटोज…

प्रदेश में बारिश की स्थिति

अब देखिए- बांधों की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

पार्वती नदी में बहा युवक: पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात बूंदी के तालेड़ा में 70MM दर्ज हुई। अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, दौसा में एक इंच से ज्यादा बारिश हुई। वहीं, तेज बारिश से दौसा, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर के कई इलाकों में छोटे जलस्त्रोतों (बांध, तालाब, एनिकट) ओवरफ्लो हो गए हैं। धौलपुर के सकवारा में पार्वती नदी की रपट से बहने एक युवक की मौत हो गई। युवक विजय सिंह (32) के शव को एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम ने बाहर निकाला।

अब कमजोर पड़ेगा मानसून: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर भारत की तरफ और ऊपर शिफ्ट हो गई। इसके कारण अब 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियों में कमी होने लगेंगी। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून की परिस्थिति रहने की संभावना है।

205 बांध पूरी तरह खाली: प्रदेश के कुल 693 बांधों में से इस बार केवल 45 डैम ही ओवरफ्लो हुए हैं। वहीं, 205 डैम पूरी तरह खाली हैं, 445 बांध आंशिक भरे हैं। इन बांधों की कुल भराव क्षमता 13029.09 (मिलियन क्यूबिक मीटर) है, लेकिन इनमें वर्तमान में 7390.51 एमक्यूएम पानी है। बीते साल 25 अगस्त तक इन बांधों में 10482.21 एमक्यूएम पानी था।

दो साल में सबसे ज्यादा गर्म: पश्चिमी जिलों में बारिश नहीं होने और सूखा पड़ने से गर्मी तेज हो गई। मंगलवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये पिछले 2 साल में राज्य का अगस्त माह का किसी भी जिले का सर्वाधिक तापमान है। श्रीगंगानगर के अलावा बीकानेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें