जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: मानसून सीजन में अब तक 39 फीसदी कम बरसात, उमस ने किया परेशान - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Deficit Rain Forecast & Humidity News जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं:मानसून सीजन में अब तक 39 फीसदी कम बरसात, उमस ने किया परेशान - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Deficit Rain Forecast & Humidity News
जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं:मानसून सीजन में अब तक 39 फीसदी कम बरसात, उमस ने किया परेशान
- कॉपी लिंक
जोधपुर में आज मौसम साफ बना रहने की संभावना है। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। रविवार को भी शहर में हल्के बादल छाए बारिश नहीं हुई।
शहर में रविवार को मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप खिली जिससे उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं जताई है।
मानसून सीजन की 39 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 228.4 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 39.2 फीसदी कम है।
29 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकिइस दौरान बादल छाए रहेंगे। 29 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान: बंद रोड लाइट, टूटा बिजली पोल, सीवर ओवरफ्लो और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं शामिल
- जोधपुर में 100 कॉलोनियों में कल दो घंटे बिजली बंद: मेंटेनेंस के चलते रहेगा पावर सप्लाई कट; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
- पानी पीने गया भाई डूबा,बचाने गई 2-बहनों की भी मौत: खेत से घर नहीं लौटे तो पहुंचे परिजन; 3 दिन पहले मां का हुआ था निधन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


