होमक्राइमउदयपुर में नालों की शुद्धिकरण में तेजी: 372 में से 193 नाले अब तक साफ, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ाई का वार्निंग
क्राइम

उदयपुर में नालों की शुद्धिकरण में तेजी: 372 में से 193 नाले अब तक साफ, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ाई का वार्निंग

उदयपुर के नगर निगम ने मानसून से पहले शहर के सभी नालों की सफाई का काम तेजी से शुरू किया है। शहर के 372 छोटे-बड़े नालों में से अब तक 193 नालों की सफाई पूरी हो चुकी है। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जून 2026 को 08:47 am बजे
उदयपुर में नालों की शुद्धिकरण में तेजी: 372 में से 193 नाले अब तक साफ, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ाई का वार्निंग

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Drain Cleaning: 193 Of 372 Cleared; Officials Warned

उदयपुर में मानसून से पहले निगम आयुक्त सख्त:372 में से 193 नालों की सफाई पूरी, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

- कॉपी लिंक

उदयपुर शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने मानसून से पहले कमर कस ली है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। शनिवार को खुद आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अधिकारियों

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पाबंद करते हुए हर दिन की प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

सूखा-गीला कचरा अलग नहीं लाए तो खाली नहीं होगी गाड़ी

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बलीचा स्थित डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया। वहां उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों की जांच की। आयुक्त ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी वाहनों में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कंटेनर में होना चाहिए। अगर कचरा अलग-अलग नहीं मिला, तो उस गाड़ी को डंपिंग यार्ड में खाली नहीं करने दिया जाएगा।

डंपिंग यार्ड की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उन्होंने पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी को सुरक्षा गार्ड बढ़ाने और पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने को कहा, ताकि इसकी लाइव मॉनिटरिंग मोबाइल से हो सके।

पार्क में पौधे लगाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सबसे पहले ओडी शोरूम और फिर स्वर्णजयंती पार्क के सामने वाले बड़े नाले पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्णजयंती पार्क के पास वाले नाले को चैन माउंटिंग और जेसीबी मशीन से साफ करने के निर्देश दिए। पार्क की खराब हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और वहां जल्द से जल्द पौधे लगाने को कहा। आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि नालों से निकलने वाला मलबा उसी दिन उठाया जाए। अक्सर मलबा सड़क पर पड़ा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है और शहर की सुंदरता बिगड़ती है।

30 जून तक साफ होंगे सभी नाले

शहर में कुल 372 छोटे-बड़े नाले हैं, जिनमें से अब तक 193 नालों की सफाई पूरी हो चुकी है। निगम का लक्ष्य है कि 30 जून से पहले सभी नालों को पूरी तरह साफ कर दिया जाए। सेवाश्रम स्थित बड़े नाले में तीन दिन पहले ही चैन माउंटिंग मशीन उतारकर सफाई शुरू कराई गई है। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि पिछली बार जो कमियां रह गई थीं, उन्हें इस बार सुधारें ताकि जनता को परेशानी न हो।

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने उदयपुर के लोगों से भी इस मुहिम में सहयोग मांगा है। उन्होंने अपील की है कि घर का गीला और सूखा कचरा सिर्फ निगम के वाहनों में ही डालें। कचरे और प्लास्टिक की थैलियों को सड़कों या नालों में न फेंकें, क्योंकि यही कचरा पानी के बहाव को रोकता है और शहर में जलभराव की वजह बनता है।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, लखन लाल बैरवा, अधिशाषी अभियंता रितेश पाटीदार, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा और स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें