जोधपुर में पारा 35 डिग्री के पार पहुंचा: जिले में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई, कायलाना-तख्तसागर में पिछले साल से कम पानी - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Kaylana Takhat Sagar Water Level & Rain Status जोधपुर में पारा 35 डिग्री के पार पहुंचा:जिले में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई, कायलाना-तख्तसागर म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Kaylana Takhat Sagar Water Level & Rain Status
जोधपुर में पारा 35 डिग्री के पार पहुंचा:जिले में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई, कायलाना-तख्तसागर में पिछले साल से कम पानी
- कॉपी लिंक
अक्टूबर में जोधपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चल रहा है, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। जिले में इस बार मानसून सीजन सूखा ही बीता है। इस सीजन में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
वहीं, शुक्रवार को जोधपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार करीब एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है।
मानसून सीजन में 33 फीसदी कम बारिश
जोधपुर में मानसून सीजन में 30 सितंबर तक 292.6 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 195.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। ऐसे में मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
कायलाना-तख्तसागर में भी इस बार पानी कम
शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। जबकि पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था। जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है।, फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है।
8 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। 8 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकता है।
- 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी मंच: खुले में कचरा, बहते सीवर के पानी पर विभाग की सुस्ती, बेसहारा पशुओं से जगह–जगह लग रहा जाम
- दो महिलाओं ने महिला को स्प्रे कर किया बेहोश,चोरी की: सोने-चांदी की ज्वेलरी-2.27 लाख रुपए उड़ाए
- हाईकोर्ट ने गोचर भूमि तलाशने को सरकार को दिया समय: जोधपुर में पौधरोपण याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 12 अक्टूबर
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा: 11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


