होमक्राइमजयपुर के बाद 3 और शहरों में शुरू होगी 'भारत-टैक्सी': बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव में ड्राइवर्स भी डाल सकेंगे वोट, जोधपुर में रजिस्ट्रेशन शुरू - Jodhpur News
क्राइम

जयपुर के बाद 3 और शहरों में शुरू होगी 'भारत-टैक्सी': बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव में ड्राइवर्स भी डाल सकेंगे वोट, जोधपुर में रजिस्ट्रेशन शुरू - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Bharat Taxi Launch In Jodhpur, Kota & Udaipur | Drivers Registration Start जयपुर के बाद 3 और शहरों में शुरू होगी 'भारत-टैक्सी':बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव में ड्राइवर्स भी ड…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 जुलाई 2026 को 04:16 am बजे
जयपुर के बाद 3 और शहरों में शुरू होगी 'भारत-टैक्सी':  बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव में ड्राइवर्स भी डाल सकेंगे वोट, जोधपुर में रजिस्ट्रेशन शुरू - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Bharat Taxi Launch In Jodhpur, Kota & Udaipur | Drivers Registration Start

जयपुर के बाद 3 और शहरों में शुरू होगी 'भारत-टैक्सी':बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनाव में ड्राइवर्स भी डाल सकेंगे वोट, जोधपुर में रजिस्ट्रेशन शुरू

- कॉपी लिंक

जयपुर के बाद अब जल्द ही जोधपुर, कोटा और उदयपुर में भी 'भारत टैक्सी' की शुरुआत होने जा रही है। जोधपुर शहर के लिए मैपिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। दावा किया जा रहा है कि अगस्त महीने के अंत तक जोधपुरवासियों को इसकी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

इसके अलावा, कोटा और उदयपुर में भी इसी महीने के अंत तक मैपिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। जोधपुर में ड्राइवर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जबकि कोटा और उदयपुर में अगले महीने से रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है।

जयपुर में इसी महीने 'भारत टैक्सी' की ऑफिशियल लॉन्चिंग होने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद जल्द ही जोधपुर, उदयपुर और कोटा में भी इस सेवा को पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा।

'भारत टैक्सी' के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनावों में ड्राइवर भी वोट डाल सकेंगे। इसके लिए ड्राइवर्स को कंपनी के 5 शेयर खरीदने होंगे। एक शेयर की कीमत 100 रुपए है। यानी 500 रुपए के शेयर खरीदने पर उन्हें मेंबरशिप भी मिलेगी।

जोधपुर के कैब ड्राइवर्स के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

भारत टैक्सी के स्टेट हेड अभिषेक चारण ने बताया कि जोधपुर शहर की मैपिंग शुरू हो चुकी है। वैसे, अगस्त से ड्राइवर्स का फिजिकल रजिस्ट्रेशन भी शुरू होगा।

लेकिन, यदि कोई कैब ड्राइवर इसके लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता है, तो उसे प्ले स्टोर से 'भारत टैक्सी ड्राइवर' एप इंस्टॉल करना पड़ेगा।

इसके बाद एप पर अलग-अलग व्हीकल डिटेल्स (गाड़ियों की जानकारी) के विकल्प आएंगे। इसमें ड्राइवर्स को अपनी गाड़ी की डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे, जिसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

शहर में मैपिंग का काम पूरा, 3 हजार कैब ड्राइवर्स को जोड़ा जाएगा

अभिषेक चारण ने बताया कि जोधपुर के शहरी इलाके में भारत टैक्सी की सुविधा पूरी तरह उपलब्ध होगी। इसके लिए मैपिंग का काम पूरा हो चुका है।

शहरवासी जोधपुर के बनाड़, मंडोर, पाली रोड और बोरानाडा तक के लिए भी कैब बुक कर सकेंगे।

शुरुआती दौर में करीब 3 हजार कैब ड्राइवर्स को जोड़ा जाएगा। इसमें कार और ऑटो ड्राइवर दोनों शामिल हैं।

इसके साथ ही बाइक राइडर्स भी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

जोधपुर की तरह ही उदयपुर और कोटा में भी लगभग 3-3 हजार ड्राइवर्स को 'भारत टैक्सी' से जोड़ने की तैयारी है।

हालांकि, शहरों में कैब और अन्य गाड़ियों की उपलब्धता के आधार पर ड्राइवर्स की यह संख्या थोड़ी कम या ज्यादा भी हो सकती है।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चुनावों में 2 सीटें रहेंगी रिजर्व

खास बात यह है कि यह पूरा प्रोजेक्ट सहकारी मॉडल पर आधारित है। यानी पांच साल में जब भी चुनाव होंगे, इसमें कैब ड्राइवर को भी वोट डालने का अधिकार मिलेगा।

लेकिन, इसके लिए उन्हें कंपनी के पांच शेयर खरीदने होंगे। एक शेयर की कीमत 100 रुपए है। यानी 500 रुपए के शेयर खरीदने पर उन्हें मेंबरशिप भी मिलेगी।

इसका फायदा यह होगा कि जब भी चुनाव होंगे, वे अपने पसंदीदा मेंबर को वोट डाल सकेंगे।

दूसरा फायदा यह होगा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पांच पदों में से 2 पद 'सारथी' यानी कैब ड्राइवर के लिए रिजर्व रहेंगे, जिससे वे उस पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।

इसके अलावा वे कंपनी के शेयरहोल्डर बन जाएंगे और भविष्य में कंपनी को होने वाले मुनाफे में उनका भी हक रहेगा।

जोधपुर के बाद कोटा और उदयपुर में होगी शुरुआत, किराया तय नहीं

जोधपुर में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के बाद अब कोटा और उदयपुर में मैपिंग की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जयपुर में इसकी ऑफिशियल शुरुआत होने के बाद बाकी दोनों शहरों में मैपिंग हो जाएगी और इसके साथ ही ड्राइवरों के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएगा।

इधर, जोधपुर समेत बाकी शहरों में कितना किराया होगा, यह अभी तय नहीं है। लेकिन, कंपनी का दावा है कि वर्तमान में चलने वाली अन्य कैब कंपनियों के मुकाबले काफी रियायती (किफायती) दरों पर शहरवासियों को इसकी सुविधा मिलेगी।

हर राइड की पूरी कमाई ड्राइवर को

हर राइड की 100% कमाई ड्राइवर को मिलेगी। उसे सिर्फ दैनिक, साप्ताहिक या मासिक शुल्क देना होगा, जो कि बहुत ही सामान्य रहेगा। इसके तहत महिला ड्राइवर्स को भी जोड़ा जाएगा। हालांकि जोधपुर में इनकी संख्या कितनी होगी, ये जल्द तय होगा।

----

यह खबर भी पढ़िए….

जयपुर में 11KM का किराया ओला-उबर से 25 रुपए कम:भारत टैक्सी का कस्टमर एप शहर में लॉन्च; बटन दबाते ही पुलिस तक पहुंचेगी सूचना

जयपुर में भारत टैक्सी ने अपना कस्टमर मोबाइल एप गुरुवार को लॉन्च किया। कैब में 11 किलोमीटर तक की दूरी पर ग्राहक को करीब 25 रुपए तक का फायदा होगा। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा सहकारी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है, जो ड्राइवरों को सर्विस प्रोवाइडर के साथ प्लेटफॉर्म का भागीदार बनाएगा। लॉन्च के दौरान भारत टैक्सी के सीईओ कर्नल हिमांशु ने कहा-ड्राइवरों से कंपनी कमीशन नहीं लेगी। पढ़ें पूरी खबर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें