होम›क्राइम›जयपुर में 3 करोड़ की चोरी, राडो के शोरूम का शटर उखाड़ कीमती घड़ियां ले उड़े चोर, CCTV में कैद
क्राइम

जयपुर में 3 करोड़ की चोरी, राडो के शोरूम का शटर उखाड़ कीमती घड़ियां ले उड़े चोर, CCTV में कैद

राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बजाज नगर थाना क्षेत्र स्थित राडो के स्टोर 'द वॉच फैक्ट्री' का शटर तोड़कर चोर करीब 3 करोड़ रुपये की कीमती घड़ियां चुरा ले गए। जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवा…

Navbharat Times के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 09:04 am बजे
जयपुर में 3 करोड़ की चोरी, राडो के शोरूम का शटर उखाड़ कीमती घड़ियां ले उड़े चोर, CCTV में कैद

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बजाज नगर थाना क्षेत्र स्थित राडो के स्टोर 'द वॉच फैक्ट्री' का शटर तोड़कर चोर करीब 3 करोड़ रुपये की कीमती घड़ियां चुरा ले गए।

जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवार देर रात को चोरों ने बड़ा हाथ मारा है। शहर के टोंक रोड स्थित एक घड़ी के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। घड़ी के शो रूम के मुख्य शटर को तोड़कर चोर अंदर घुसे और शो रूम से कीमती घड़ियां चोरी कर ले गए। यह वारदात दुनिया की ब्रांडेड घड़ी कंपनी Rado Switzerland के ऑफिसियल स्टोर द वॉच फैक्ट्री में हुई है।

3 करोड़ रुपए की घड़ियां चोरी

जानकारी के मुताबिक चोर इस शोरूम से करीब 3 करोड़ रुपए की घड़ियां चोरी करके ले गए हैं। हालांकि बीती रात को ही चोरी की वारदात हुई है और कंपनी के कर्मचारी अभी अपने स्टॉक का मिलान कर रहे हैं। कुल कितनी घड़ियां चोरी हुई और उनकी कीमत क्या थी। यह जानकारी बाद में अपडेट होगी।

स्पेशल पुलिस कमिश्नर पहुंचे मौके पर

टोंक रोड स्थित द वॉच फैक्ट्री में चोरी सूचना पुलिस को सुबह मिली। चूंकि चोरी की वारदात बहुत बड़ी थी। ऐसे में पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश खुद मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उनके साथ एडिशनल डीसीपी ईस्ट पारस जैन और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी है पुलिस

चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। जिस टोंक रोड पर यह शो रूम है। वह पूरा कमर्शियल एरिया है। आसपास सैकड़ों की संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठान है। पुलिस की टीमें अब टोंक रोड पर अलग अलग प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस गश्त की खुली पोल

रात्रि के समय पुलिस की गश्त रहती है। पुलिस गश्त के होते हुए भी चोरों द्वारा मुख्य सड़क पर चोरी की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह वारदात सीधे तौर पर पुलिस गश्त की पोल खोलने के समान है। मामला बजाज नगर थाना क्षेत्र का है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें