जोधपुर के पाली में रोडवेज बस में पीछे से घुसी स्विफ्ट कार, 3 युवकों की मौत
जोधपुर के पाली में रोडवेज बस में पीछे से घुसी स्विफ्ट कार, 3 युवकों की मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार बस के पिछले हिस्से में घुसी हुई थी। कार में…

सौजन्य से:- Hindustan
जोधपुर के पाली में रोडवेज बस में पीछे से घुसी स्विफ्ट कार, 3 युवकों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार बस के पिछले हिस्से में घुसी हुई थी। कार में फंसे युवक दर्द से चीख रहे थे।
राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे चल रही राजस्थान रोडवेज की बस में पीछे से जा घुसी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह दुर्घटना हुई। कार में सवार सभी युवक जोधपुर से ओम बन्ना के दर्शन करने पाली आ रहे थे।
रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि हादसे में हेमू (20) पुत्र तुलसाराम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप और प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल, निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी, जोधपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रौनक (21) पुत्र देवाराम और हनीश (18) पुत्र मनोज कुमार, निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
पीछे से बस में घुसी कार
पुलिस के अनुसार, राजस्थान रोडवेज की बस पाली से जोधपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार बांडाई मोड़ के पास बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार बस के पिछले हिस्से में घुसी हुई थी। कार में फंसे युवक दर्द से चीख रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
ओम बन्ना के दर्शन के लिए निकले थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक जोधपुर से पाली स्थित प्रसिद्ध ओम बन्ना धाम के दर्शन करने के लिए निकले थे। मृतकों में हेमू, कुशाल और प्रवीण आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य और परिचित भी हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए।
तीन की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर
सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रौनक और हनीश की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जोधपुर के अस्पताल रेफर किया गया।
अचानक ब्रेक लगने से हादसे की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बांडाई मोड़ पर बस चालक ने संभवतः अचानक ब्रेक लगाए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार समय पर नहीं रुक सकी और बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस बस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। दुर्घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उनके सुपुर्द किए जाएंगे। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद जोधपुर के पांच बत्ती सांसी कॉलोनी क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े तीन युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दो अन्य युवकों का इलाज जोधपुर में जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


