उदयपुर में बारिश, अंधड़ के कारण पेड़ गिरे, गाड़ियां दबीं: बांसवाड़ा-पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain & Heat Alert: 3 Rain In Banswara, Udaipur; Heatwave In Jaisalmer, Barmer उदयपुर में बारिश, अंधड़ के कारण पेड़ गिरे, गाड़ियां दबीं:बांसवाड़ा-पाली में 3 इंच तक बरस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rain & Heat Alert: 3 Rain In Banswara, Udaipur; Heatwave In Jaisalmer, Barmer
उदयपुर में बारिश, अंधड़ के कारण पेड़ गिरे, गाड़ियां दबीं:बांसवाड़ा-पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
उदयपुर में रविवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया और तेज बारिश हुई। आंधी के कारण कुछ जगह पेड़ भी गिर गए, जिनके नीचे गाड़ियां दब गईं। राजस्थान के 26 जिलों में आज (रविवार) आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम का यह असर 1 जुलाई तक जारी रहेगा।
इससे पहले, शनिवार को उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, सिरोही, झालावाड़, बारां में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा में दर्ज हुई। वहीं सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर और जैसलमेर में रही। बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली समेत अन्य जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज हुई। उदयपुर जिले की बाकल नदी बहने लगी है।
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के एरिया में शनिवार को दिनभर मौसम ड्राय रहा। तेज धूप निकलने के कारण बाड़मेर, जैसलमेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
राजस्थान में मौसम की तस्वीर…
ये शहर सबसे गर्म रहे
कई शहरों में गर्मी बढ़ी
शनिवार दिन का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। बीकानेर में 43.2, जैसलमेर में 43, श्रीगंगानगर में 42.8, चूरू में 42.2, बाड़मेर में 42.9, टोंक में 41.6, जोधपुर में 41.8, फतेहपुर, दौसा में 41.5, पाली में 40.5, करौली में 40.2, पिलानी (झुंझुनूं) में 40.7, अलवर में 40.4 और कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम का हाल जानिए…
जयपुर : शनिवार को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट था। बावजूद इसके दिनभर गर्मी, धूप और उमस ने परेशान किया। यहां सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जोधपुर : शनिवार को मौसम बदला और बादल छाए। शाम 5 बजे ठंडी हवा चलने लगी। शनिवार को तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, आने वाले 7 दिनों में से तीन दिन बारिश का अलर्ट है।
उदयपुर : उदयपुर में रविवार सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदला। आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ जगह पेड़ भी गिर गए, गाड़ियां दब गईं। इससे पहले, शनिवार को उदयपुर के वल्लभनगर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इस दौरान उदयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गोगुंदा में हल्की बारिश हुई। इस दौरान बाकल नदी में पानी आया।
अजमेर : अजमेर में शनिवार को गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप तेज रहने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।
अलवर : शनिवार सुबह से तेज धूप रहने के कारण गर्मी का असर रहा। हवा नहीं चलने से उमस बढ़ गई। दोपहर तक तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला।मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाओं, बादल छाने और बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर न तो तेज हवा चली और न ही बारिश हुई।
सीकर : शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। बीच-बीच में कुछ इलाकों में बादल छाए। पूरे दिन उमस बनी रही। सीकर में करीब 15 दिन बाद एक बार फिर शनिवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम केंद्र पर शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
कोटा : शनिवार को धूप में तेजी रही। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया। इसके चलते उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कोटा सहित आसपास के जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा - Jodhpur News

उदयपुर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री की संभावना, तापमान में गिरावट - Udaipur News

जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर': वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त - Jaipur News


