जयपुर में युवक की हत्या के 3 आरोपियों को दबोचा: एक आरोपी के खिलाफ 17 मुकदमें दर्ज; झगड़े के बाद राजीनामे के लिए मिलने गया था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Stabbing Case | Vidhyadhar Nagar Murder Incident Shakir Death जयपुर में युवक की हत्या के 3 आरोपियों को दबोचा:एक आरोपी के खिलाफ 17 मुकदमें दर्ज; झगड़े के बाद राजीनामे के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Stabbing Case | Vidhyadhar Nagar Murder Incident Shakir Death
जयपुर में युवक की हत्या के 3 आरोपियों को दबोचा:एक आरोपी के खिलाफ 17 मुकदमें दर्ज; झगड़े के बाद राजीनामे के लिए मिलने गया था
- कॉपी लिंक
जयपुर के विद्याधरनगर में आपसी लेन-देन के विवाद को लेकर सोमवार को देर रात साढ़े 11 बजे चाकूबाजी में एक युवक शाकिर (22) की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से 3-4 दिन पहले मृतक के भाई कय्यूम और आरोपी रफीक उर्फ बकरी चोर के बीच लेन-देन को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी।
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फरीद उर्फ फरदू चाचा(37) पुत्र मोहम्मद बशीर, निवासी मकान नंबर डी-209, न्यू संजय नगर, 90 फीट रोड, थाना भट्टाबस्ती, जयपुर, शाहरुख(32) पुत्र मोहम्मद आमीन, निवासी सी-125, न्यू संजय नगर, थाना भट्टाबस्ती, जयपुर और दिलशाद उर्फ ढिल्लू(40) पुत्र अब्दुल गफ्फार कुरैशी, निवासी मकान नंबर 88, सुदामापुरी, नाहर का नाका, शास्त्री नगर, जयपुर है।
मोहम्मद फरीद भट्टा बस्ती थाने में हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 17 मुकदमें दर्ज है। मृतक शाकिर के 10 दिन पहले ही बेटा हुआ था।
राजीनामे के बहाने बुलाया, फिर हमला
जांच के अनुसार, आरोपी दिलशाद उर्फ ढिल्लू ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत रफीक उर्फ बकरी चोर को अपने साथ मंदिर मोड़ पर बुलाया। इसके बाद परिवादी कय्यूम(38) को राजीनामा करने के बहाने मंदिर मोड़ पर बुलाया गया।
कय्यूम ने अपने भाई शाकिर को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान पूर्व नियोजित साजिश के तहत रफीक उर्फ बकरी चोर ने अन्य आरोपियों हारून, आशीफ उर्फ चाकू, फरीद उर्फ फरदू चाचा, शाहरुख और दिलशाद के सहयोग से शाकिर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
हमले में कय्यूम भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में वारदात से एक दिन पहले शराब पीने के दौरान भी झगड़ा हुआ था। सोमवार देर रात दोनों पक्ष समझाइश के लिए जमा हुआ थे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई।
वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी दिलशाद, शाहरुख और मोहम्मद फरीद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी कहासुनी के चलते शाकिर की जांघ में चाकू मारकर हत्या की थी। शाकिर के भाई कय्यूम से पैसे के लेन देन को लेकर उनका झगड़ा था।
घायल युवक बोला- हमारा पुराना विवाद है
एसीपी शास्त्री नगर दिलीप कुमार मीणा का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकूबाजी में कौन-कौन शामिल था, इसका पता जांच के बाद स्पष्ट होगा।
फिलहाल पुछताछ के लिए कुछ युवकों को डिटेन किया गया है, वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। घायल कय्यूम ने बताया- हमारा भट्टा बस्ती निवासी कुछ लड़कों से पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।
मुझे राजीनामा के लिए विद्याधर नगर मंदिर मोड़ पर बुलाया गया था। मैं मौके पर पहले अकेला पहुंचा था, लेकिन स्थिति को देखने के बाद अपने भाई शाकिर बुला लिया।
चाकू निकालकर जांघ पर वार किया
कय्यूम ने बताया- मौके पर 5 से 6 लोग खड़े थे। कुछ लोग गाड़ियों पर बैठे थे। उन्होंने चाकू निकालकर पहले मेरे भाई की जांघ पर वार कर दिया। मुझ पर भी चाकू से वार कर दिया।
मेरे भाई का काफी खून बह गया था। इससे पहले गंभीर हालत ने भाई को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ले जाया गया था। सोमवार रात 2:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
….
जयपुर में मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
70-साल की पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मारा:हाथ-पैर मोड़कर लाश को कट्टे में भरा, लोडिंग टेंपो ड्राइवर ने खोला राज
जयपुर में बुजुर्ग की पत्नी और बेटे ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। गिरफ्तार मां-बेटे ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शराब पीकर झगड़ा करने पर पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पूरी खबर पढ़िए…
- भास्कर एक्सक्लूसिवगैंगस्टर-लॉरेंस से मिलने के लिए 20-दिन भूखे रहे थे कैदी: हाई सिक्योरिटी जेल में ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं खूंखार क्रिमिनल, गर्लफ्रेंड से भी बात करते हैं
- बात खरी हैडोटासरा जी का सपना 'प्रधानमंत्री' बनना: कॉकरोचों ने पूछा एक-दूसरे का 'हाल'; चुनाव से पहले 'सिस्टम बदलना है'
- जयपुर में मेयर रहे, अब फिर मांगा पार्षद का टिकट: भाजपा विधायक बोले- उदयपुर में बन गया था मिनी पाकिस्तान,जोधपुर में टिकट के दावेदारों का इंटरव्यू
- दौसा में मोरेल बांध पर 5 इंच की चादर चली: कोटपूतली-बहरोड़ में सड़कें डूबीं; जयपुर और अलवर में लगातार बारिश से पारा गिरा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


