होमक्राइमराजस्थान-मुंबई रूट की 3 ट्रेनें कैंसिल, भारी बरसात का अलर्ट
क्राइम

राजस्थान-मुंबई रूट की 3 ट्रेनें कैंसिल, भारी बरसात का अलर्ट

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी। कई जिलों में रेड अलर्ट, मुंबई रूट की तीन ट्रेनें कैंसिल, नदियां उफ़ान पर।

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:22 am बजे
राजस्थान-मुंबई रूट की 3 ट्रेनें कैंसिल, भारी बरसात का अलर्ट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Heavy Rain Alert | Udaipur Lasadiya Rainfall Weather Update

LIVEराजस्थान-मुंबई रूट की 3 ट्रेन कैंसिल,आज भारी बरसात का अलर्ट:भीलवाड़ा में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत, उदयपुर के लसाड़िया में 11 इंच पानी बरसा

- कॉपी लिंक

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार (24) को 2 जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट हैं। वहीं, 9 जिलों में ऑरेंज और अन्य में यलो अलर्ट है।

शुक्रवार सुबह से अलवर सहित कई जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में तेज बरसात का असर राजस्थान के रेलवे ट्रैफिक पर हुआ है। मुंबई रूट की 3 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

इससे पहले गुरुवार को बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, पाली, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत हो गई।

वहीं, उदयपुर के लसाड़िया में 24 घंटे में 11 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

मानसून के बड़े अपडेट्स

तेज बारिश के बीच गिरी बिजली: भीलवाड़ा जिले के कई इलाकों में गुरुवार देर शाम तेज बारिश हुई। इस दौरान कलाल खेड़ी गांव बिजली गिरने से एक बुजुर्ग चरवाहे धर्मा नाथ और 11 साल की दोहिती गायत्री नाथ की मौत हो गई। हादसे में 7 बकरियां भी जल गईं। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश के कारण जोधपुर और जैलसमेर से मुंबई जाने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

नदियां उफान पर: भारी बारिश से राजस्थान में जनजीवन पर भी असर दिखना शुरू हो गया। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, ब्यावर, भीलवाड़ा, उदयपुर समेत कई इलाकों में खेत जलमग्न हो गए। डूंगरपुर में सोम और माही नदियां उफान पर हैं। पानी भरने, बरसाती नदियां चलने और पुलिया ढहने से गांवों और छोटे कस्बों के रास्ते बंद हो गए हैं।

यहां हुई बारिश: भीलवाड़ा के बागोर में 60 मिमी (MM), हमीरगढ़ में 50 मिमी, उदयपुर के पास सलूंबर में 61 मिमी, झालड़ा में 62 मिमी, बाड़मेर के पचपदरा में 51 मिमी, पाटौदी में 55 मिमी, राजसमंद के आमेट में 61 मिमी, सरदारगढ़ में 54 मिमी, राजसमंद शहर में 49 मिमी, चित्तौड़गढ़ के राश्मी में 53 मिमी, भदेसर में 45 मिमी और जालौर में 51 मिमी बरसात दर्ज हुई।

4 दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में वर्तमान में तीन अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके असर से अगले चार दिन पूरे राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान पर एक शियर जोन (डायवर्जन) बन गया है, जिसमें पश्चिम से आने वाली और पूर्व (बंगाल की खाड़ी) से आने वाली हवा डायवर्ट हो रही है। इन सभी सिस्टम के असर से राज्य में अगले चार दिन मानसून पूरी तरह एक्टिव रहने की संभावना है।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी है। महराष्ट्र के घोलवड़ और गुजरात के उमरगांव बीच रेलवे पुल संख्या 203 के नीचे जलस्तर डेंजर लाइन तक पहुंच गया है। इस कारण कई ट्रेनें कैंसिल हुई हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 24 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस (22931) और दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20484 ) कैंसिल है। वहीं 25 जुलाई को जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22932) भी रद्द रहेगी।

- कॉपी लिंक

अलवर शहर और आसपास शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे तेज बारिश हुई। बरसात का दौर करीब 20 मिनट तक चला। शहर के पास बाला किला के पहाड़ों पर बरसाती झरने बहने लगे। सुबह 7 बजे के बाद भी कुछ हिस्सेां में हल्की बारिश हुई।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

राजधानी में गुरुवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। सुबह-सुबह जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश हुई।

दिन में हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

- कॉपी लिंक

उदयपुर: जिले में गुरुवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिले के घासा गांव में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सलूंबर जिले के सलूंबर और सेमारी में भी अच्छी बारिश हुई। उदयपुर में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अजमेर: गुरुवार को दिनभर धूप से गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से हल्की राहत भी मिली। शाम को शहर के कई इलाकों में करीब 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- कॉपी लिंक

कोटा: गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश भी हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर में 3.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलवर: शहर और आसपास गुरुवार को दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। इस कारण गर्मी का असर काफी कम रहा। जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बरसात के बाद भी जिले के अधिकतर डैम में पानी की आवक शुरू नहीं हुई है।

- कॉपी लिंक

सीकर: जिले में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोधपुर: गुरुवार को जिले में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले शहर में बूंदाबांदी भी हुई थी। जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Topics:

- भास्कर एक्सक्लूसिवACB के पास रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ सबूत: सरकार को भेजे, केस की परमिशन मांगी; 979 करोड़ के घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

- रामपाल की शरण में पहुंचीं राजस्थान की कांग्रेस विधायक: बोलीं- हिंडौन सिटी के जलभराव का समाधान करो, रामपाल ने कहा-समस्या लिख दी

- राघव बोले-जंतर-मंतर पर बैठे स्टूडेंट्स का सपोर्ट क्यों न करूं: एक्टर जुयाल ने कहा-ये जेन जी बिल्कुल अलग हैं, आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रहे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें