होमक्राइमजयपुर में पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर से भिड़ी थार; एक मजदूर की मौत, 3 घायल
क्राइम

जयपुर में पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर से भिड़ी थार; एक मजदूर की मौत, 3 घायल

जयपुर में पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर से भिड़ी थार; एक मजदूर की मौत, 3 घायल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार थार तिराहे से गुजर रही थी। इसी दौरान वह एंडेवर से टकरा गई। टक्कर के बाद थार अनियंत्रित होकर…

Hindustan के अनुसार2 सितंबर 2026 को 12:33 pm बजे
जयपुर में पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर से भिड़ी थार; एक मजदूर की मौत, 3 घायल

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर में पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर से भिड़ी थार; एक मजदूर की मौत, 3 घायल

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार थार तिराहे से गुजर रही थी। इसी दौरान वह एंडेवर से टकरा गई। टक्कर के बाद थार अनियंत्रित होकर पलट गई और पास से गुजर रहे ई-रिक्शा के ऊपर जा गिरी। थार की चपेट में आने के बाद ई-रिक्शा काफी दूर तक घिसटता चला गया।

जयपुर में तेज रफ्तार थार ने पहले एंडेवर को टक्कर मारी और फिर ई-रिक्शा पर पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटता चला गया। हादसा मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे तिराहे पर 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे हुआ। अब बुधवार को इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में क्षतिग्रस्त एंडेवर कार पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे के समय एंडेवर को अशोक चांदना का भतीजा चला रहा था। वहीं, थार में कुछ युवतियां सवार थीं। हादसे के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग मौके पर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए।

पहले एंडेवर से टकराई थार, फिर ई-रिक्शा पर पलटी

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार थार तिराहे से गुजर रही थी। इसी दौरान वह एंडेवर से टकरा गई। टक्कर के बाद थार अनियंत्रित होकर पलट गई और पास से गुजर रहे ई-रिक्शा के ऊपर जा गिरी। थार की चपेट में आने के बाद ई-रिक्शा काफी दूर तक घिसटता चला गया।

हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया।

आइसक्रीम सप्लाई कर लौट रहे थे मजदूर

ई-रिक्शा में तीन मजदूर सवार थे। इनकी पहचान शंकर सिंह (50), मुकेश जावली (48), दोनों निवासी लक्ष्मणगढ़, अलवर और उमाशंकर (48), निवासी जनता कॉलोनी, आदर्श नगर जयपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, तीनों मजदूर एक पार्टी में आइसक्रीम सप्लाई करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों का इलाज सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में चल रहा है, जबकि एक घायल को मानसरोवर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एंडेवर पर पहले से 18 चालान पेंडिंग

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में एंडेवर को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इस वाहन पर पहले से ही ओवरस्पीड और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 18 चालान पेंडिंग हैं।

वहीं, हादसे में शामिल थार वाटिका रोड निवासी शिव कुमार के नाम से रजिस्टर्ड बताई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, थार पर भी ओवरस्पीड के 4 चालान हैं। ऐसे में दोनों वाहनों की पुरानी ट्रैफिक हिस्ट्री भी पुलिस जांच का हिस्सा बन गई है।

हादसे के बाद दोनों गाड़ियां मौके पर छोड़कर भागे

हादसे के बाद थार और एंडेवर में सवार लोग मौके पर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त दोनों वाहनों की वास्तविक स्थिति क्या थी और किसकी लापरवाही से दुर्घटना हुई।

मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने थार और एंडेवर दोनों को जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

पुलिस हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, वाहनों की स्थिति और अन्य उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही दोनों वाहनों की गति और हादसे से पहले की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम सबूत माना जा रहा है। फुटेज में थार की टक्कर के बाद ई-रिक्शा के पलटने और घसीटते हुए जाने की तस्वीरें हादसे की भयावहता को साफ दिखा रही हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें