उदयपुर में पूरा सप्ताह नहीं होगी बारिश: तापमान में भी बढ़ोतरी संभव, अब तक 29 प्रतिशत कम बरसात; जानिए बांधों की स्थिति - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Dry Spell Continues & Temperature Rises उदयपुर में पूरा सप्ताह नहीं होगी बारिश:तापमान में भी बढ़ोतरी संभव, अब तक 29 प्रतिशत कम बरसात; जानिए बांधों की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Dry Spell Continues & Temperature Rises
उदयपुर में पूरा सप्ताह नहीं होगी बारिश:तापमान में भी बढ़ोतरी संभव, अब तक 29 प्रतिशत कम बरसात; जानिए बांधों की स्थिति
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून के फिर से एक्टिव होने के बाद भी उदयपुरवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शहर में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद ही धूप निकल आई।
जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार को भी पूरे जिले में सूखा रहा। सोमवार को उदयपुर शहर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री रहा था। इस तरह सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री कम रहा।
राजस्थान में अगले 3 दिन बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में टर्फ लाइन के सहारे भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान का अधिकांश हिस्सा पूरे सप्ताह शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मेवाड़ में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
डॉ. देवड़ा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र यदि आगे बढ़ता है तो भी इसे मेवाड़ तक पहुंचने में करीब 7 से 8 दिन लग सकते हैं। ऐसे में फिलहाल उदयपुर और मेवाड़ में अच्छी बारिश की उम्मीद कम है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में बढ़ने लगा तापमान, पारा 37 डिग्री पहुंचा: 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं, ड्राई रहेगा मौसम - Bikaner News

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News


