राजस्थान शिक्षक भर्ती: फर्जी खेल प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 28 शिक्षक बर्खास्त, 35 गिरफ्तार - rajasthan teacher recruitment 28 teachers dismissed and 35 arrested for securing jobs using fake sports certificates
राजस्थान शिक्षक भर्ती: फर्जी खेल प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 28 शिक्षक बर्खास्त, 35 गिरफ्तार राजस्थान में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी खेल प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले 28 शिक्षकों को गिर…

सौजन्य से:- jagran.com
राजस्थान शिक्षक भर्ती: फर्जी खेल प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 28 शिक्षक बर्खास्त, 35 गिरफ्तार
राजस्थान में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी खेल प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले 28 शिक्षकों को गिरफ्तार कर बर्खास्त किया गया ...और पढ़ें
HighLights
- फर्जी खेल प्रमाण पत्र पर 28 शिक्षक बर्खास्त।
- एसओजी ने अब तक 35 लोगों को किया गिरफ्तार।
- ताइक्वांडो प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में खेल कोटे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी वाले वाले 28 अभ्यर्थियों को गिरफ्तारी के बाद बर्खास्त किया गया है।
आधा दर्जन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच जारी है। चयनित अभ्यर्थियों सहित अब तक 35 लोगों को एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने गिरफ्तार किया है।
राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा में एक स्थान स्थान से एसओजी ने एक साथ छापेमार कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष गिरफ्तारी अलग-अलग समय में की गई है।
एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने ताइक्वांडों के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर नौकरी हासिल की थी।
जयपुर स्थित एसओजी पुलिस थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान एसओजी को वर्तमान में भीलवाड़ा जिले में तैनात शारीरिक शिक्षक योगेंद्र कुमार के मोबाइल में ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से भेजे गए ई-मेल का स्क्रीनशाट मिला। इसमें 39 अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात का उल्लेख था।
ई-मेल की जांच की गई तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एसओजी ने ईमेल की तकनीकी जांच कर जीमेल से जानकारी मांगी। जांच में सामने आया कि संदिग्ध ईमेल आईडी दुबई से बनाई गई थी। इसका उपयोग झारखंड के धनबाद निवासी विमलेंदु कुमार झा नाम का व्यक्ति कर रहा था।
ताइक्वांडों फेडरेशन ऑफ इंडिया की सूची में इस नाम का कोई पदाधिकारी नहीं होने की बात सामने आई। एसओजी ने झा को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर रवि शर्मा को पकड़ा।
इसके बाद एसओजी ने राजस्थान के 13 जिलों सहित हरियाणा में रोहतक में छापा मारकर लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी अब यह जांच कर रही है कि अभ्यर्थियों से कितनी रकम किस-किस ने ली है।
कांग्रेस सरकार के दौरान पदाधिकारियों ने दिए थे प्रमाण-पत्र
पिछली कांग्रेस सरकार में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा में खेल कोटे से नौकरी पाने वालों को डेढ़ से दो लाख रुपए लेना खेल संघों के पूर्व पदाधिकारियों ने प्रमाण-पत्र दिए थे। इनमें ताइक्वांडो और टोगोबार खेल संघ के फर्जी प्रमाण-पत्र अधिक दिए गए हैं।
इस मामले में खेल संघों के पूर्व राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती और खेल कोटे की अन्य भर्तियों में फर्जी ताइक्वांडो खेल प्रमाण पत्र दलालों, खेल संघ के पूर्व पदाधिकारियों और अकादमी संचालकों द्वारा दिए गए थे। ऐसे सात लोगों की अब तक गिरफ्तारी हुई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में RuPay-कार्ड बनाने का झांसा देकर डेढ़ लाख उड़ाए: APK फाइल से मोबाइल हैक किया, बिना ओटीपी बताए तीन टांजेक्शन कर लिए - Ajmer News

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

जयपुर में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश : महिला ने बढ़ाई नजदीकियां, फिर झूठे केस की धमकी देकर मांगी 5 लाख फिरौती


