स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: 27 दिन में 55 केस; जुकाम-बुखार में भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Swine Flu Alert | Health Department Advisory On Symptoms स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट:27 दिन में 55 केस; जुकाम-बुखार में भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Swine Flu Alert | Health Department Advisory On Symptoms
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट:27 दिन में 55 केस; जुकाम-बुखार में भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह
- कॉपी लिंक
राजस्थान समेत पड़ौसी राज्यों में बढ़ते स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा ए एच 1 एन 1) के केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 27 दिनों में 55 केस सामने आने के बाद विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
खासकर जुकाम, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर या लंबे समय से बीमार लोगों को भी ऐसे एरिया में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से अब तक कुल 146 केस डिटेक्ट हो चुके है। हालांकि, जितने भी मामले सामने आए है वह सामान्य लक्षण वाले है, इनमें डेथ का अब तक एक भी केस नहीं है।
हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बढ़ते केस और राज्य में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए फ्लू लक्षण से प्रभावित लोगों को भीड़ वाले इलाकों में न जाने की भी सलाह दी है।
घातक स्ट्रेन नहीं
विशेषज्ञों का कहना है- एच 1एन 1 वायरस के किसी नए या अधिक घातक स्ट्रेन के प्रसार की पुष्टि नहीं हुई है। आईसीएमआर ने बताया- वर्तमान में प्रचलित एच 1एन 1 वायरस पहले से ही सक्रिय है। इसलिए आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना और समय पर डॉक्टरों की सलाह लेकर दवाई लेने की जरूरत बताई है।
- LIVEसीकर के नीमकाथाना में निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी: बीजेपी में आज आ सकती है पहली लिस्ट; अजमेर में पूर्व मेयर पत्नी को लड़ाएंगे चुनाव
- राजस्थान एक्सप्लेनरनिर्दलियों को मिलेंगे ‘चिमटा-चप्पल-जुराब’जैसे सिंबल?: निकाय चुनाव में 'पतंग' के लिए हाईकोर्ट पहुंची ओवैसी की पार्टी, जानिए- कैसे होता है आवंटन
- बात खरी हैडिप्टी CM ने बांधी डिप्टी CM को राखी: विधायक मेकअप कराकर खुश; दिव्या मदेरणा ने दिखाए 'तेवर'
- भास्कर एक्सक्लूसिववीजा खत्म, राजस्थान में छिपकर रह रहे थे 36 विदेशी: थाइलैंड-युगांडा की युवतियों को डिपोर्ट किया, मसाज सेंटर्स से जुड़ा है नेटवर्क
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


