राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, चौमूं-कलाडेरा के 27 वार्डों में प्रत्याशी घोषित; जानें कौन?
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, चौमूं-कलाडेरा के 27 वार्डों में प्रत्याशी घोषित; जानें कौन? कांग्रेस ने राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर चौमूं नगर परिषद और कलाडेरा नगर पालिका के 27 वार्डों में प्रत्याशियों…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, चौमूं-कलाडेरा के 27 वार्डों में प्रत्याशी घोषित; जानें कौन?
कांग्रेस ने राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर चौमूं नगर परिषद और कलाडेरा नगर पालिका के 27 वार्डों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। डोटासरा की मंजूरी के बाद चौमूं के 17 और कलाडेरा के 10 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने शनिवार को चौमूं नगर परिषद और कलाडेरा नगर पालिका के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद जयपुर देहात पूर्व और पश्चिम के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रवक्ता आरसी चौधरी ने अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी चुनाव चिह्न आवंटित करने के आदेश जारी किए।
कांग्रेस ने चौमूं नगर परिषद के 17 और कलाडेरा नगर पालिका के 10 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। सूची में सामान्य, सामान्य महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को जगह दी गई है।
चौमूं में कांग्रेस ने वार्ड 3 से श्रवण कुमार सैनी, वार्ड 4 से शैलेन्द्र चौधरी, वार्ड 6 से अन्नु यादव, वार्ड 7 से धन्नालाल मीणा, वार्ड 8 से प्रभुदेवी शर्मा, वार्ड 11 से हनुमान सहाय चौधरी, वार्ड 14 से अर्जुन लाल सैनी और वार्ड 15 से कमल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है।
इसी तरह वार्ड 17 से राकेश, वार्ड 24 से विष्णु कुमार सैनी, वार्ड 32 से रामनरेश पुरोहित, वार्ड 35 से रामावतार स्वामी, वार्ड 40 से अशोक कुमार, वार्ड 41 से राधिका सैनी, वार्ड 42 से कौशल्या देवी, वार्ड 43 से सायरमल माली और वार्ड 44 से महेश कुमार यादव को मैदान में उतारा गया है।
पढ़ें: धौलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कुंड में डूब रहे भाई को बचाने कूदीं तीन बहनें, चारों की मौत
कलाडेरा नगर पालिका में कांग्रेस ने वार्ड 1 से लोकेश कुमार कुमावत, वार्ड 2 से बबीता कुमावत, वार्ड 6 से मुकेश टोडावता, वार्ड 7 से आकाश चौधरी, वार्ड 8 से सत्यनारायण प्रजापत, वार्ड 10 से लल्लूराम सैनी, वार्ड 13 से सरिता शर्मा, वार्ड 16 से पिंकी सोनी, वार्ड 17 से गुड्डन देशमा और वार्ड 18 से श्वेता भाला को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस की पहली सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी ने सामान्य वर्ग के साथ ओबीसी, एससी, एसटी और महिला आरक्षित वार्डों में भी उम्मीदवार उतारे हैं। निकाय चुनाव में वार्ड स्तर पर स्थानीय और सामाजिक समीकरण महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की सूची को इन समीकरणों को साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद अधिकृत प्रत्याशियों को पार्टी चुनाव चिह्न से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। जयपुर देहात के प्रभारी आरसी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रत्याशी विकास, जनसुविधाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएंगे।
चौमूं नगर परिषद: कांग्रेस प्रत्याशियों का चार्ट
कलाडेरा नगर पालिका: कांग्रेस प्रत्याशियों का चार्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


