होमकृषिराजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पहुंचा - Jaipur News
कृषि

राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पहुंचा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain & Heat Alert: 3 Rain In Banswara, Udaipur; Heatwave In Jaisalmer, Barmer राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली में 3 इंच तक बरस…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 जून 2026 को 04:17 am बजे
राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:  बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पहुंचा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rain & Heat Alert: 3 Rain In Banswara, Udaipur; Heatwave In Jaisalmer, Barmer

राजस्थान के 26 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली में 3 इंच तक बरसात हुई; जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पहुंचा

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 26 जिलों में आज (रविवार) आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम का ये असर 1 जुलाई तक जारी रहेगा। उधर, उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली, सिरोही के अला

सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा में दर्ज हुई, जबकि सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर, जैसलमेर में रही। बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, पाली समेत अन्य जिलों में 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज हुई। उदयपुर जिले की बाकल नदी बहने लगी है।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के एरिया में शनिवार को दिनभर मौसम ड्राय रहा। तेज धूप निकलने के कारण बाड़मेर, जैसलमेर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

राजस्थान में मौसम की तस्वीर…

ये शहर सबसे गर्म रहे

कई शहरों में गर्मी बढ़ी

शनिवार दिन का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। बीकानेर में 43.2, जैसलमेर में 43, श्रीगंगानगर में 42.8, चूरू में 42.2, बाड़मेर में 42.9, टोंक में 41.6, जोधपुर में 41.8, फतेहपुर, दौसा में 41.5, पाली में 40.5, करौली में 40.2, पिलानी (झुंझुनूं) में 40.7, अलवर में 40.4 और कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम का हाल जानिए…

जयपुर : शनिवार को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट था। बावजूद इसके दिनभर गर्मी, धूप और उमस ने परेशान किया। यहां सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जोधपुर : शनिवार को मौसम बदला और बादल छाए। शाम 5 बजे ठंडी हवा चलने लगी। शनिवार को तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, आने वाले 7 दिनों में से तीन दिन बारिश का अलर्ट है।

उदयपुर : उदयपुर में शनिवार दोपहर बाद बादल छाए और ग्रामीण क्षेत्र में बारिश हुई। वल्लभनगर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर को तेज बारिश हुई। इस दौरान उदयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गोगुंदा में हल्की बारिश हुई। इस दौरान बाकल नदी में पानी आया।

अजमेर : अजमेर में शनिवार को गर्मी का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप तेज रहने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

अलवर : शनिवार सुबह से तेज धूप रहने के कारण गर्मी का असर रहा। हवा नहीं चलने से उमस बढ़ गई। दोपहर तक तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला।मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाओं, बादल छाने और बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर न तो तेज हवा चली और न ही बारिश हुई।

सीकर : शनिवार को दिनभर तेज धूप रही। बीच-बीच में कुछ इलाकों में बादल छाए। पूरे दिन उमस बनी रही। सीकर में करीब 15 दिन बाद एक बार फिर शनिवार को तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम केंद्र पर शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

कोटा : शनिवार को धूप में तेजी रही। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया। इसके चलते उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कोटा सहित आसपास के जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें