जयपुर: टोंक रोड पर घड़ी शोरूम में बड़ी चोरी, चोरों ने 250 महंगी घड़ियां चुराई, करोड़ों में है कीमत
जयपुर: टोंक रोड पर घड़ी शोरूम में बड़ी चोरी, चोरों ने 250 महंगी घड़ियां चुराई, करोड़ों में है कीमत इस प्रकार की वारदातें दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में हुई हैं. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. Published : October 1…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर: टोंक रोड पर घड़ी शोरूम में बड़ी चोरी, चोरों ने 250 महंगी घड़ियां चुराई, करोड़ों में है कीमत
इस प्रकार की वारदातें दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में हुई हैं. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है.
Published : October 1, 2026 at 3:07 PM IST
जयपुर: राजधानी की सबसे व्यस्त टोंक रोड पर गुरुवार सुबह चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने घड़ियों के एक शोरूम को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया. इस शोरूम से करीब 250 घड़ियां चोरी हुई हैं. घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया. पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया. इसके साथ ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि सात से आठ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस शोरूम के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों के आने और जाने का रूट तैयार कर उनका पीछा करने में लगी है. जयपुर के स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया.
सुबह 4 से 5 बजे के बीच वारदात: जयपुर (पूर्व) एडिशनल डीसीपी पारस जैन ने बताया कि टोंक रोड पर गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पीछे मुख्य सड़क पर Rado कंपनी की घड़ियों का एक शोरूम है. जहां सुबह चोरी की वारदात हुई है. चोरों ने आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया है. प्रारंभिक तौर पर शोरूम से करीब 250 घड़ियां चोरी होने की सूचना है. मालिक से चोरी हुए सामान की डिटेल तैयार करवाई जा रही है. हालांकि, चोरी हुई घड़ियों की कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है.
रॉड से शटर ऊंचा कर घुसे बदमाश: पुलिस को शोरूम के पास ही लोहे की दो रॉड भी मिली है. शोरूम के शटर पर भी निशान बने मिले हैं. बदमाशों ने लोहे की रॉड की मदद से शटर तोड़ दिया और शोरूम के भीतर घुसे. इसके बाद वहां शोकेस में रखी 250 महंगी घड़ियां चुरा ली. गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ देखकर शोरूम मालिक को सूचना दी. उन्होंने बजाज नगर थाना पुलिस को जानकारी दी. बजाज नगर थाना पुलिस की विशेष टीम के अलावा पूर्व जिले की डीएसटी और कमिश्नरेट की स्पेशल टीम भी बदमाशों की तलाश में जुटी है.
डॉग स्क्वॉड और एफएसएल पहुंची मौके पर: घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया. डॉग स्क्वॉड ने शोरूम के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए. एफएसएल टीम ने मौके की फोटोग्राफी की और फिंगर प्रिंट इकट्ठा किए. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बदमाशों के आने और जाने का रूट चार्ट तैयार किया है. जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी हुई घड़ियों की कीमत एक से लेकर पांच लाख रुपए तक है.
यह भी पढ़ें. दस कदम की दूरी पर सो रहे थे पुजारी, दाढ़ देवी मंदिर से दान पेटी और छत्र चुरा ले गए चोर
मुंह ढंककर आए बदमाश: पुलिस इस घटना का पर्दाफाश कर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. जांच में सामने आया है कि बदमाश मुंह पर कपड़ा ढंककर आए. उनके पीठ पर बैग था. शोरूम में घुसने के बाद उन्होंने घड़ियों को पीठ पर टंगे बैगों में भरा और फरार हो गए. जाते - जाते वे लोहे की रॉड वहीं, घटनास्थल पर फेंक गए. घटनास्थल के पास ही गांधीनगर रेलवे स्टेशन है. ऐसे में अंदेशा है कि वारदात के बाद बदमाश ट्रेन के रस्ते शहर से बाहर निकल गए.
लीड के आधार पर टीमों को किया रवाना: स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश का कहना है कि घटनास्थल की जांच में पुलिस को कई अहम लीड मिली है. जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है, जो तथ्य सामने आए हैं. उनके आधार पर अलग-अलग टीमों का गठन कर रवाना किया गया है. कमिश्नरेट की स्पेशल टीम के अलावा डीएसटी और जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों को वारदात के खुलासे के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
दक्षिण भारत में ऐसी कई वारदातें, संदिग्धों से पूछताछ: अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि इस तरह की वारदातें दक्षिण भारत के कई बड़े शहरों में हुई हैं, जहां सात से आठ बदमाशों ने किसी शोरूम को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया. इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है. इसके साथ ही नकबजनी के पुराने मामलों में पकड़े गए बदमाशों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. जिन इलाकों में लोहे की रॉड बनती है. वहां भी पुलिस लोगों से पूछताछ में जुटी है. रेकी कर वारदात को अंजाम देने की बात भी सामने आई है.
इसे भी पढ़ें. बड़े आराम से घर में खड़ी दो बाइक चोरी कर ले गए बदमाश, देखिए वीडियो - Bike Theft
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बिना अनुमति नहीं बजेगा डीजे-लाउडस्पीकर: रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक

Rajasthan pitch at Tokyo Expo expands beyond forts and palaces

Juice Jacking: मोबाइल चार्ज करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता, पब्लिक USB पोर्ट बना साइबर ठगों का नया हथियार


